मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

टाटा केमिकल्स के खिलाफ ऋण शोधन कार्यवाही शुरू करने की याचिका खारिज

राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण ने एनसीएलटी के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है।

WAf𝕏TGin🖨
टाटा केमिकल्स के खिलाफ ऋण शोधन कार्यवाही शुरू करने की याचिका खारिज

नई दिल्ली । राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण ने एनसीएलटी के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है।

एनसीएलटी ने अपने आदेश में टाटा केमिकल्स के खिलाफ ६८.४४ करोड़़ रुपए के कच्चे माल की आपूर्ति से जुड़़े (परिचालन संबंधी) कर्ज के दावे को लेकर ऋण शोधन कार्रवाई शुरू करने की याचिका खारिज कर दिया था।

अपीलीय न्यायाधिकरण की तीन सदस्यीय पीठ ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ के उस आदेश को बरकरार रखा जिसमें टाटा समूह की कंपनी के खिलाफ ऋण शोधन कार्यवाही शुरू करने के आग्रह वाली एलायड़ सिलिका की याचिक को खारिज कर दिया गया था॥