मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

UPI MDR: ग्राहकों और दुकानदारों के लिए आसान जानकारी

उदयपुर: यूपीआई ग्राहक के लिए फ्री रहेगा। MDR, जो दुकानदार द्वारा ग्राहक से कार्ड या डिजिटल पेमेंट स्वीकार करने पर दी जाने वाली फीस है

WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर : यूपीआई ग्राहक के लिए फ्री रहेगा। MDR, जो दुकानदार द्वारा ग्राहक से कार्ड या डिजिटल पेमेंट स्वीकार करने पर दी जाने वाली फीस है, उसे चुनिंदा यूपीआई ट्रांज़ैक्शन पर लागू किया गया है।

यूपीआई ग्राहकों के लिए फ्री बना रहेगा, यूपीआई के ज़रिए परिवार और दोस्तों को पैसे भेजना पूरी तरह फ्री रहेगा, यूपीआई के ज़रिए किसी भी दुकानदार को कोई भी रकम चुकाना फ्री रहेगा।

चाहे आप किसी स्टोर पर खरीदारी कर रहे हों, लोकल मार्केट में पेमेंट कर रहे हों या किसी स्ट्रीट वेंडर के पास क्यूआर कोड स्कैन कर रहे हों, यह फ्री रहेगा।

दुकानदार MDR का खर्च ग्राहकों से नहीं ले सकते।

2,000 रूपये तक के सभी यूपीआई पेमेंट पर कोई MDR या फीस नहीं होगी, यानी 96 प्रतिशत यूपीआई ट्रांज़ैक्शन फ्री रहेंगे।

स्ट्रीट वेंडर, आसपास की छोटी दुकानें और छोटे कारोबार जैसे छोटे दुकानदार, जिन्हें यूपीआई क्यूआर कोड के जरिए अपने बैंक खाते में हर महीने 1 लाख रूपये तक मिलते हैं, उन्हें MDR पर कोई फीस नहीं देनी होगी।

2,000 रूपये से ज़्यादा के यूपीआई पेमेंट पर 0.4% MDR लगेगा, 75,000 रूपये या उससे ज़्यादा के ट्रांज़ैक्शन पर MDR अधिकतम 300 रूपये प्रति ट्रांज़ैक्शन होगा।

2,000 रूपये से कम के पेमेंट पर MDR नहीं लगेगा। ईंधन, शिक्षा, बीमा, रेलवे, टेलीकॉम और बिजली, पानी व पाइप वाली प्राकृतिक गैस जैसी जरूरी सेवाओं के लिए 2,000 रूपये से ज्यादा के पेमेंट पर हर ट्रांज़ैक्शन के लिए 5 रूपये MDR लगेगा।