मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

जून में 90,917 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह

कोरोना संकट के बीच जून में माल एवं सेवा कर (GST) संग्रह 90,917 करोड़ रुपये पर रहा। इससे पहले मई में जीएसटी कलेक्शन 62,009 करोड़ रुपये पर रहा था

WAf𝕏TGin🖨
जून में 90,917 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह

नई दिल्ली । कोरोना संकट के बीच जून में माल एवं सेवा कर (GST) संग्रह 90,917 करोड़ रुपये पर रहा। इससे पहले मई में जीएसटी कलेक्शन 62,009  करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं, अप्रैल में सरकार को जीएसटी के जरिए 32,294 करोड़ रुपये की आमदनी हुई थी। जून में सकल जीएसटी कलेक्शन में से सीजीएसटी के रूप में सरकार को 18,980 रुपये की आमदनी प्राप्त हुई। वहीं, एसजीएसटी के माध्यम से सरकार ने 23,970 करोड़ रुपये जुटाए। वहीं, आईजीएसटी के रूप में सरकार को 40,302 करोड़ रुपये की आय हुई।