मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

Oyo भारत में कर रही कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी

रितेश अग्रवाल की अगुवाई वाली होटल कंपनी ओयो (Oyo) भारत में अपने कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। ओयो अपने 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी

WAf𝕏TGin🖨
Oyo भारत में कर रही कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी

नई दिल्ली । रितेश अग्रवाल की अगुवाई वाली होटल कंपनी ओयो (Oyo) भारत में अपने कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है।

ओयो अपने 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में है। कंपनी ने भारत में अपने कारोबार को पुनर्गठित करने की प्रक्रिया के तहत यह निर्णय लिया है।

भारत और दक्षिण एशिया में कंपनी द्वारा अपने कर्मचारियों को एक मेल भेजा गया है। इस मेल में ओयो के फाउंडर और ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रितेश अग्रवाल ने कहा कि कुछ सहयोगियों को कंपनी से बाहर एक नया करियर तलाश करने के लिए कहना उनके लिए ‘आसान फैसला’ नहीं है।