मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

भारतीय स्‍टेट बैंक ने आज से सभी ऋण दरों में पांच आधार अंकों की कटौती की

भारतीय स्‍टेट बैंक ने आज से सभी तरह के ऋण की दरों में पांच आधार अंकों की कटौती कर दी है। जमा दरों में 15 से 75 आधार अंकों की कटौती की गई

WAf𝕏TGin✉🖨
भारतीय स्‍टेट बैंक ने आज से सभी ऋण दरों में पांच आधार अंकों की कटौती की

भारतीय स्‍टेट बैंक ने आज से सभी तरह के ऋण की दरों में पांच आधार अंकों की कटौती कर दी है। जमा दरों में 15 से 75 आधार अंकों की कटौती की गई है। नई दरें दस नवंबर से लागू होंगी। इस वित्‍त वर्ष में स्‍टेट बैंक ने लगातार सातवीं बार ब्‍याज दरों में कमी की है।

अब स्‍टेट बैंक के फंड आधारित ऋणों की एक वर्ष की सामान्‍य लागत आठ प्रतिशत हो जायेगी। बैंक के ज्‍यादातर ऋण इसी लागत से जुड़े हैं। एक वर्ष से अधिक और दो वर्ष से कम की खुदरा सावधि जमा पर ब्‍याज दर में 15 आधार अंकों की कटौती की गई है। सभी अवधियों के लिए थोक सावधि जमा की ब्‍याज दर में तीस से 75 आधार अंकों की कमी की गई है।