मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

वोडाफोन-आइडिया व एयरटेल के ग्राहक घटे

ट्राई के हालिया आंकड़े के मुताबिक जून में भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के उपयोक्ताओं की संख्या में संयुक्त रूप से 41. 75 लाख की कमी दर्ज की गई।

WAf𝕏TGin✉🖨
वोडाफोन-आइडिया व एयरटेल के ग्राहक घटे

ट्राई के हालिया आंकड़े के मुताबिक जून में भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के उपयोक्ताओं की संख्या में संयुक्त रूप से 41.75 लाख की कमी दर्ज की गई।

हालांकि प्रतिद्वंद्वी रिलायंस जियो ने इस महीने में 82.6 लाख नए उपयोक्ता जोड़े।कुल 38.34 करोड़ उपयोक्ताओं के साथ वोडाफोन आइडिया अब भी देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बनी हुई है।

वहीं, 33.12 करोड़ यूजर्स के साथ जियो दूसरे एवं 32.03 करोड़ उपयोक्ताओं के साथ भारती एयरटेल तीसरे स्थान पर बनी रही। वोडाफोन आइडिया ने इस दौरान 41.45 लाख उपयोक्ता गंवाए जबकि भारती एयरटेल को 29,883 ग्राहकों का नुकसान उठाना पड़ा।

ट्राई के आंकड़े के मुताबिक जून में जियो इस्तेमाल करने वालों की संख्या में 82.68 लाख की वृद्धि दर्ज की गई जो मई के 81.80 लाख के आंकड़े से अधिक है।