मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

नया जीएसटी रिटर्न फार्म जनवरी से लागू होगा

सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) रिटर्न के लिए नए फार्म जारी करने और इसको चरणबद्ध तरीके से लागू करने की घोषणा की है। इसके तहत जनवरी 2020 से सभी

WAf𝕏TGin✉🖨
 नया जीएसटी रिटर्न फार्म जनवरी से लागू होगा

नई दिल्ली । सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) रिटर्न के लिए नए फार्म जारी करने और इसको चरणबद्ध तरीके से लागू करने की घोषणा की है। इसके तहत जनवरी 2020 से सभी करदाताओं को नया फार्म जीएसटी आरईटी-1 भरना होगा। वित्त मंत्रालय के सू्त्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि इस वर्ष मई में आफलाइन टूल का प्रोटोटाइप जारी किया गया था और आफलाइन टूल आनलाइन टूल जैसा ही है। नए रिटर्न के मुख्यत: तीन भाग हैं जिसमें फार्म जीएसटी आरईटी-1 मुख्य रिटर्न है तथा फार्म जीएसटी एएनएक्स-1 और फार्म एएनएक्स-2 अनेक्सचर है।