मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

रणबीर कपूर सी सादगी मिलना मुश्किल : वाणी

अभिनेत्री वाणी कपूर जल्द ही फिल्म शमशेरा के लिए रणबीर कपूर के साथ शूटिंग शुरू करने वाली हैं। उनका कहना है कि अभिनेता बेहद विनम्र एवं सहयोगी स्वभाव के हैं।

WAf𝕏TGin🖨
रणबीर कपूर सी सादगी मिलना मुश्किल : वाणी

मुंबई । अभिनेत्री वाणी कपूर जल्द ही फिल्म शमशेरा के लिए रणबीर कपूर के साथ शूटिंग शुरू करने वाली हैं।

उनका कहना है कि अभिनेता बेहद विनम्र एवं सहयोगी स्वभाव के हैं। आखिरी बार फिल्म बेफिक्रे में नजर आईं वाणी करण मल्होत्रा की इस फिल्म में नजर आएंगी जो 18वीं सदी के डकैतों की कहानी है।

फिल्म अंग्रेजों से अपने अधिकारों एवं स्वतंत्रता की जंग को बयां करती है। वाणी ने बताया, मैंने अभी तक फिल्म के लिए शूटिंग शुरू ही की है लेकिन रणबीर बहुत प्यारे, विनम्र, सहयोग करने वाले और बहुत साधारण हैं।

इस तरह की सादगी ढूंढ़ पाना बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा, मैं एक गैरफिल्मी पृष्ठभूमि से आती हूं।

इसलिए आप अपने दिमाग में उन लोगों को लेकर धारणा बना लेते हैं जिनके बारे में आपने सुना है। इस धारणा जिसे लोगों को तोड़ना चाहिए, मुझमें यह कला नहीं है।