बाड़मेर के रीको थाना क्षेत्र के गंगाई नगर में गुरुवार रात एक कृषि पर्यवेक्षक ने किराए के मकान में पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना मिलने पर रीको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस के अनुसार गंगाई नगर स्थित किराए के मकान में रह रहे कृषि पर्यवेक्षक राकेश कुमार निवासी रायसिंगपुरा, श्रीगंगानगर ने फंदा लगाकर जान दे दी।
राकेश कुमार शिवकर में पदस्थापित था। गुरुवार रात घर पहुंचने के बाद उसने कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया।