मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 11 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Barmer News

साध्वी सत्यसिद्धा गिरि जी के श्रीराम कथा आयोजन में बाबा रामदेव जी अवतार धाम ट्रस्ट मंडल को दिया आमंत्रण

बाड़मेर। धर्मनगरी बाड़मेर की पावन धरा पर आगामी 22 से 28 दिसंबर 2026 तक परम पूज्य दीदी माँ साध्वी ऋतंभरा जी के सान्निध्य में आयोजित होने

WAf𝕏TGin✉🖨
साध्वी सत्यसिद्धा गिरि जी के श्रीराम कथा आयोजन में बाबा रामदेव जी अवतार धाम ट्रस्ट मंडल को दिया आमंत्रण

बाड़मेर।* धर्मनगरी बाड़मेर की पावन धरा पर आगामी 22 से 28 दिसंबर 2026 तक परम पूज्य दीदी माँ साध्वी ऋतंभरा जी के सान्निध्य में आयोजित होने जा रही भव्य श्रीराम कथा एवं धार्मिक कार्यक्रम के संबंध में बाबा श्री रामदेव जी अवतार धाम मंदिर विकास संस्थान, रामदेरिया के समस्त ट्रस्ट मंडल को विशेष आमंत्रण दिया गया।

इस अवसर पर साध्वी सत्यसिद्धा गिरि जी के आगमन एवं श्रीराम कथा के आयोजन को लेकर ट्रस्ट मंडल के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में सपरिवार एवं समस्त ट्रस्ट मंडल सहित पधारने का निमंत्रण दिया गया।

इस दौरान ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष श्री नवलकिशोर जी गोदारा , कोषाध्यक्ष भूरचंद जी संखलेचा, उपाध्यक्ष नंदकुमार जी बेरड़, मूलचंद जी सालेचा, रावताराम जी राव, मोटाराम जी सऊ, जालम सिंह गोदारा (पूर्व सरपंच, काश्मीर), बना राम सारण, मुकेश सोनी , खेता राम जाखड़ एवं गांव के मौजिज लोग सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि 22 से 28 दिसंबर 2026 तक बाड़मेर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित होने वाली इस सात दिवसीय श्रीराम कथा में साध्वी सत्यसिद्धा गिरि जी की मधुर एवं ओजस्वी वाणी से श्रद्धालु श्रीराम कथा का रसपान करेंगे। आयोजन के दौरान सुंदरकांड, भजन संध्या, नानीबाई रो मायरो, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पूर्णाहुति सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

यह आयोजन *वात्सल्य सेवा केंद्र, परम शक्ति पीठ — शाखा बाड़मेर* के तत्वावधान में सर्वमंगला पीठम निर्माण सहयोगार्थ किया जा रहा है।

ट्रस्ट मंडल के सदस्यों ने इस धार्मिक आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आयोजन की सफलता एवं अधिकाधिक धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं की सहभागिता की कामना की।