मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Barmer News

बाबा रामदेव जन्म भूमि के लिए रोडवेज की बस को हरी झंडी 14 को

बाड़मेर। बाबा श्री रामदेव जी अवतार मंदिर विकास संस्थान रामदेरिया के तत्वावधान में बाबा रामदेव अवतार धाम गांव रामदेरिया में भादवा सुदी बीज 13 सितंबर 2026 को लगने वाले भव्य मेले की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार की ओर से 14

WAf𝕏TGin🖨

बाड़मेर। बाबा श्री रामदेव जी अवतार मंदिर विकास संस्थान रामदेरिया के तत्वावधान में बाबा रामदेव अवतार धाम गांव रामदेरिया में भादवा सुदी बीज 13 सितंबर 2026 को लगने वाले भव्य मेले की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार की ओर से 14 अगस्त से बाड़मेर से बाबा रामदेव जन्म भूमि रामदेरिया काषमेर से बाबा रामदेव की समाधि स्थल रामदेवरा बस को रवाना किया जाएगा।

इस बस को षुक्रवार को सुबह 10 बजे रोडवेज बाड़मेर से हरी झंडी दिखाकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह खारा, बालाराम मूढ, ओमप्रकाष चंडक, नंद कुमार चैधरी रवाना करेंगे।

बाबा श्री रामदेव जी अवतार मंदिर विकास संस्थान रामदेरिया के सह सचिव ओमप्रकाष चंडक ने बताया कि राज्य सरकार, भाजपा के राजस्थान पूर्व प्रदेष प्रभारी सतीष पूनिया, चैहटन विधायक आदूराम मेघवाल, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह खारा आदि कई जन प्रतिनिधियों ने ट्रस्ट की मांग पर बाड़मेर से बाबा जन्म स्थली धाम रामदेरिया तक सीधी रोडवेज सेवा प्रारंभ की है।

यह बस बाड़मेर से सुबह 10 बजे रवाना होकर नीम्बला, बाबा रामदेव जन्म स्थली रामदेरिया, काषमीर, उण्डू, फलसूंड, पोकरण, रामदेवरा तक जाएगी। यह सुबह 11.30 बजे बाबा की जन्म स्थली रामदेरिया पहुंच जाएगी।

उण्डू से दोपहर 12 बजे रवाना होगी जो कि दोपहर 2.30 बजे रामदेवरा बाबा के समाधि स्थल तक पहुंच जाएगी। वापस रवानगी में रामदेवरा से षाम 4 बजकर 5 मिनट पर रवाना होगी, जो कि षाम 7.15 बजे काषमीर जन्म स्थली पहुंचेगी, वहां से रवाना होकर रात्रि 8.30 बजे बाड़मेर पहुंच जाएगी।

बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के दौरान सचिव खीयाराम चैधरी, सह सचिव ओमप्रकाष चंडक, रावताराम राव, भूराराम गोदारा, धर्माराम, ईष्षराम, प्रहलादराम जाणी, मुकेष सोनी, मोटाराम चैधरी, कौषलाराम जाखड़, किषन गौड़ आदि ट्रस्टी उपस्थित रहेंगे।

इसके बाद जन्म स्थली में बस के प्रवेष करने पर मंदिर परिसर में ड्राईवर व खलासी को साफा पहनाकर बहुमान किया जाएगा।