मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

जिला स्तरीय गांधी जयंती कार्यक्रम श्रद्धा एवं गरिमापूर्वक आयोजित

गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश का किया गया स्मरण

WAf𝕏TGin✉🖨
जिला स्तरीय गांधी जयंती कार्यक्रम श्रद्धा एवं गरिमापूर्वक आयोजित

जैसलमेर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित गांधी दर्शन, हनुमान सर्किल पर जिला स्तरीय गांधी जयंती कार्यक्रम श्रद्धा, गरिमा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं मानव सेवा के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी प्रतिमा पर जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम सैनी सहित उपस्थित अतिथियों एवं अधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रपिता को नमन किया।

इस अवसर पर गांधी जी के प्रिय ‘श्री राम जय राम जय जय राम’ का सामूहिक गायन किया गया। साथ ही रामधुन के माध्यम से वातावरण भक्तिमय एवं भावपूर्ण हो उठा। उपस्थितजनों ने गांधी जी के जीवन, विचारों और उनके द्वारा दिए गए सत्य एवं अहिंसा के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी यथार्थ शेखर, विशेषाधिकारी रोहित वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश सांखला, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरपत सिंह हरसानी, नगर परिषद आयुक्त पवन कुमार, जिला स्तरीय अधिकारी, समाजसेवी कंवरराज सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।