मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

करणी माता से वैष्णो देवी कटरा तक सीधी ट्रेन, यात्रियों का सफर होगा आसान

जम्मूतवी में ट्रेन बदलने की परेशानी से मिलेगी राहत, तीन नए स्टेशनों पर भी ठहराव

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान के आबू रोड, पाली मारवाड़, जोधपुर, बीकानेर एवं हनुमानगढ़ सहित आसपास के क्षेत्र से श्रीमाता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है।
  • और श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा तक सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी मिलने जा रही है।
  • रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सुविधा देते हुए साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस का विस्तार श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा तक कर दिया है।
  • इससे उत्तर पश्चिम रेलवे के आबू रोड, पाली मारवाड़, जोधपुर एवं बीकानेर सहित आसपास के यात्रियों को जम्मूतवी में ट्रेन बदलने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा और वे सीधे कटरा तक रेल यात्रा कर सकेंगे।
  • उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार साबरमती बीजी-जम्मू तवी ट्रेन का श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा तक विस्तार किया गया है।
WAf𝕏TGin✉🖨
करणी माता से वैष्णो देवी कटरा तक सीधी ट्रेन, यात्रियों का सफर होगा आसान

जयपुर। राजस्थान के आबू रोड, पाली मारवाड़, जोधपुर, बीकानेर एवं हनुमानगढ़ सहित आसपास के क्षेत्र से श्रीमाता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है।

और श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा तक सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी मिलने जा रही है।रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सुविधा देते हुए साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस का विस्तार श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा तक कर दिया है।

इससे उत्तर पश्चिम रेलवे के आबू रोड, पाली मारवाड़, जोधपुर एवं बीकानेर सहित आसपास के यात्रियों को जम्मूतवी में ट्रेन बदलने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा और वे सीधे कटरा तक रेल यात्रा कर सकेंगे।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार साबरमती बीजी-जम्मू तवी ट्रेन का श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा तक विस्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 19223 साबरमती बीजी-श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा रेलसेवा जो 18 अक्टूबर 26 से साबरमती बीजी से प्रस्थान करेगी वह जम्मूतवी के स्थान पर श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा तक संचालित होगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 19224 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-साबरमती बीजी रेलसेवा जो 20 अक्टूबर 26 से जम्मूतवी के स्थान पर श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा से प्रस्थान करेगी।

ट्रेन के विस्तार के साथ मार्ग में तीन नए स्टेशनों पर ठहराव की सुविधा भी दी गई है। इनमें साम्बा, बाड़ी ब्राह्मण और शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशन शामिल हैं।

इन स्टेशनों पर ठहराव होने से आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी रेल यात्रा में सुविधा मिलेगी।

इससे जम्मू क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों तक पहुंचना आसान होगा।बुजुर्गों और परिवारों को खास राहतकटरा तक सीधी ट्रेन मिलने से वैष्णोदेवी दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को सामान लेकर एक ट्रेन से दूसरी ट्रेन में जाने की जरूरत नहीं रहेगी।

खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों को इससे राहत मिलेगी। पश्चिमी राजस्थान से जम्मू-कश्मीर के प्रमुख धार्मिक स्थल तक सीधी रेल सुविधा मिलने से यात्रियों का सफर अधिक सुविधाजनक होगा और क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिलेगी।