मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

जिला न्यायाधीश ने किया आकस्मिक जेल निरीक्षण

जैसलमेर। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशानिर्देशों की पालना में श्रीमान् ओमी

WAf𝕏TGin✉🖨
जिला न्यायाधीश ने किया आकस्मिक जेल निरीक्षण

जैसलमेर । माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशानिर्देशों की पालना में श्रीमान् ओमी पुरोहित, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश जैसलमेर द्वारा सचिव श्री ललित पुरोहित के साथ जिला कारागृह का निरीक्षण किया गया।

दौराने निरीक्षण भोजन, चिकित्सा तथा बैरकों में सफाई व आवास व्यवस्था की जांच की गई। प्रिजन लीगल एड क्लिनिक एवं लीगल एड हेल्प डेस्क (मुलाकात से न्याय तक) पर पैरा लीगल वॉलियंटर द्वारा संधारित किए जाने वाले रजिस्टर/फॉरमेट्स का भी अवलोकन किया।

कारागृह में निरूद्ध विचाराधीन बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का सुना गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को श्रीमान् अध्यक्ष महोदय द्वारा बंदियों को रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करने हेतु शिविर आयोजित किए जाने का निर्देश दिया गया।

बंदियों के मानसिक व आध्यात्मिक विकास हेतु साहित्य की व्यवस्था करने एवं सत्संग - प्रवचन आदि के संबंध में व्यापक सुविधा व शिविरों का आयोजन कर आपराधिक मनोवृत्ति की भावना को समाप्त किए जाने की दिशा में प्रयास करने का निर्देश दिया गया।

उपाधीक्षक जिला कारागृह को बंदियों के स्वास्थ्य में सुधार हेतु नियमित रूप से योग, प्राणायाम तथा शारीरिक एवं बौद्धिक गतिविधियों को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का भी निर्देश प्रदान किया गया।

बंदियों को स्वच्छता रखने एवं साफ सफाई हेतु प्रेरित किया गया।

प्राधिकरण के माध्यम से लीगल एड डिफेंस काउंसिल को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान किए जाने के लिए योग्य बंदी को तत्काल सहायता प्रदान करने व ऐसे बंदियों के मामलों में प्रभावी पैरवी किए जाने का निर्देश दिया गया।

कारागृह परिसर में श्रीमान् अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जैसलमेर द्वारा वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया गया तथा परिसर में अधिकाधिक पौधे रोपित कर वातावरण को स्वच्छ एवं निर्मल करने का भी संदेश दिया।

निरीक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललित पुरोहित, उपाधीक्षक जिला कारागृह विकास सौलंकी, पैरा लीगल वॉलियंटर दुर्जनसिंह उपस्थित रहे।