जैसलमेर । जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे क्षेत्र में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने विशेष रूप से मौसमी बीमारियों के उपचार के पुख्ता प्रबन्ध सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर रखने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का विशेष देखभाल करें, सभी चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य सूचकांकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि के लिए सार्थक प्रयास करें 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पिलावे पोलियो की दवा जिला कलक्टर ने सभी चिकित्सा अधिकारियों को आगामी 22 नवंबर से आयोजित पोलियो अभियान अंतर्गत 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जिला कलक्टर जोरवाल ने सोमवार को जिला कलेक्ट्री सभाकक्ष में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे टीबी कार्यक्रम अंतर्गत ओपीडी के 30 प्रतिशत मरीजों की बलगम की अनिवार्य रुप से जांच करवाना सुनिश्चित करे।
स्वास्थ्य सूचकाकों में लाए प्रगति उन्होंने बैठक के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी स्वास्थ्य सूचकाकों की प्रगति की विस्तार से चर्चा करते हुए चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे संस्थागत प्रसव में बढोतरी लाने के लिए विशेष प्रयास करे एवं इसको शत-प्रतिशत कराये।
उन्होनें 108 एम्बुलेंस का निर्धारित मापदण्ड के अनुसार निरीक्षण करने, एएनसी रजिस्ट्रेशन, नियमित टीकाकरण कार्य को प्रभावी ढंग से कराने के निर्देश दिए, जिला कलक्टर ने सभी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सेक्टर व ब्लॉक स्तरीय बैठकों का प्रभावी क्रियान्वयन करने, स्वास्थ्य सेवाओं की गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटीरिंग करने एवं ऑनलाइन एन्ट्री की समय पर प्रविष्टि करवाने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि सर्वाईकल कैेंसर की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे एचपीवी वैक्सीन कार्यक्रम के अंतर्गत 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं में टीकाकरण कराये एवं साथ ही अपने क्षेत्र में इस टीके के फायदे के बारें में बताए एवं बालिकाओं के अभिभावकों को भी प्रेरित करे कि वे अपनी बच्चियों के ये टीके अवश्य ही लगाए।
गतिविधियों की करे प्रभावी मॉनिटीरिग उन्होनें समस्त खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को जिले में स्वास्थ्य विभाग के समस्त कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन करने व प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों को जिला अस्पतालों सहित जिले के सभी प्रसव कक्षों की बेहतर साफ सफाई प्रतिदिन रखने तथा रिकॉर्ड का सही संधारण सुनिश्चित करने की बात कही प्रगति की दी जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुरलीधर सोनी व डीपीओ अजय सिंह ने बैठक के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों एवं प्रगति पर बिन्दुवार विस्तार से प्रकाश डाला।
बैठक में पीएमओ जैसलमेर डॉ. रविन्द्र सांखला, पीएमओ पोकरण डॉ प्रकाश चौधरी, जिला औषधि भंडार प्रभारी अधिकारी डॉ निखिल शर्मा, डॉ भवानी सिंह, एस एम ओ डॉ कृति पटेल, डॉ प्रमिला, पवन शर्मा, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के सभी चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
