मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

अनूपगढ़ के ग्रामीण सेवा शिविर में मोनिका को मिली पशु बीमा पॉलिसी

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं

WAf𝕏TGin✉🖨
अनूपगढ़ के ग्रामीण सेवा शिविर में मोनिका को मिली पशु बीमा पॉलिसी

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 54 जीबी में मंगलवार को आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर में श्रीमती मोनिका पत्नी श्री राकेश कुमार सहित 13 पशुपालकों के पशुओं का बीमा कर मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसी वितरित की गई।

इसी दौरान पंचायती राज व वन विभाग द्वारा मिशन हरियालो राजस्थान के तहत ग्रामीणों में पौधे वितरित किये गये।

इस अवसर पर अतिरिक्त विकास अधिकारी श्री गोविंद सिंह, डॉ. श्योनारायण, श्री मांगीलाल, श्री जीत सिंह, श्री हरीश कुशवाह, श्रीमती सतवीर कौर, श्री भगवान सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।