मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

त्यौहारी सीजन से पहले उदयपुर में फिर दौड़ेगी ‘रफ्तार 3.0’, ऑटोमोबाइल के साथ मनोरंजन और शिक्षा का संगम

3-4 अक्टूबर को फील्ड क्लब में भव्य ऑटो एक्सपो; 5 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद, प्रमुख कार-बाइक ब्रांड्स के साथ विंटेज कारें, गेमिंग और फूड जोन होंगे आकर्षण

WAf𝕏TGin✉🖨
त्यौहारी सीजन से पहले उदयपुर में फिर दौड़ेगी ‘रफ्तार 3.0’, ऑटोमोबाइल के साथ मनोरंजन और शिक्षा का संगम

उदयपुर। त्यौहारी सीजन से पहले नई कार या बाइक खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए उदयपुर लेकसिटी राउंड टेबल 206 पीआईएमएस के सहयोग से 3 एवं 4 अक्टूबर को फील्ड क्लब में ‘रफ्तार 3.0’ ऑटो एक्सपो एक खास अवसर लेकर आ रहा है।

‘रफ्तार 3.0’ के शीर्ष प्रायोजक पीआईएमएस मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल हैं।टेबल चेयरमैन मोहित सिंघवी ने आज यहंा आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि इस दो दिवसीय ऑटो एक्सपो में देश-विदेश के प्रमुख कार एवं दोपहिया वाहन ब्रांड एक ही मंच पर अपने वाहनों का प्रदर्शन करेंगे।

इस बार 5 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।सिंघवी ने बताया कि ‘रफ्तार’ अब केवल एक ऑटो एक्सपो नहीं रह गया है, बल्कि यह ऑटोमोबाइल, मनोरंजन, परिवार और सामाजिक सरोकार को एक मंच पर जोड़ने वाला आयोजन बन चुका है।पिछले संस्करण में 35 से अधिक वाहनों की हुई थी बिक्री-‘रफ्तार’ के पिछले संस्करण को उदयपुरवासियों का अच्छा प्रतिसाद मिला था।

‘रफ्तार 2.0’ में करीब 3 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था और 35 से अधिक वाहनों की बिक्री हुई थी। पिछले आयोजन की सफलता के बाद इस बार अधिक ब्रांड, अधिक वाहनों और अतिरिक्त मनोरंजन गतिविधियों के साथ एक्सपो का विस्तार किया गया है।

आयोजन समिति को उम्मीद है कि इस बार शहरवासियों की भागीदारी पिछले वर्ष की तुलना में और अधिक रहेगी।प्रमुख कार और बाइक ब्रांड्स एक मंच पर-सचिव दीपक जोधावत ने बताया कि ‘रफ्तार 3.0’ में चार पहिया वाहन वर्ग में टोयोटा, बीएमडब्ल्यू, विनफास्ट, मारुति, फॉक्सवैगन, किया, एमजी और बीवाईडी सहित प्रमुख ब्रांड अपने वाहनों का प्रदर्शन करेंगे।वहीं दोपहिया वाहन वर्ग में हार्ले-डेविडसन, होंडा, हीरो, केटीएम, ट्रायम्फ और सुजुकी जैसे ब्रांड मौजूद रहेंगे।

इसके साथ एम्पीयर सहित इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन भी प्रदर्शित किए जाएंगे।ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए हेरिटेज कार और विंटेज कारों का विशेष प्रदर्शन भी आयोजन काप्रमुख आकर्षण रहेगा।

इससे वाहन प्रेमियों को पुराने दौर की शानदार और आकर्षक कारों को करीब से देखने का अवसर मिलेगा।त्योहारी सीजन से पहले वाहन खरीदने का अवसर-‘रफ्तार 3.0’ में आने वाले संभावित खरीदारों को विभिन्न ब्रांड्स के वाहनों को एक ही स्थान पर देखने और उनके फीचर्स एवं सुविधाओं की जानकारी लेने का अवसर मिलेगा।

त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कारों और बाइकों पर उपलब्ध विशेष ऑफर एवं सौदे भी ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे।गेमिंग और फूड जोन भी रहेंगे आकर्षण-‘रफ्तार 3.0’ को केवल वाहन प्रदर्शनी तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि इसे पूरे परिवार के लिए मनोरंजन से भरपूर आयोजन के रूप में तैयार किया गया है।

ऑटोमोबाइल प्रदर्शन के साथ गेमिंग जोन, फूड जोन और बच्चों के लिए मनोरंजक गतिविधियां भी रहेंगी।

युवा जहां कारों, बाइकों और गेमिंग का आनंद ले सकेंगे, वहीं परिवारों के लिए खान-पान और मनोरंजन की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।छह कक्षाओं के निर्माण के लिए जुटाया जाएगा चौरिटी फंड-एरिया चेयरमैन अनीश चौधरी ने बताया कि ‘रफ्तार 3.0’ का एक प्रमुख उद्देश्य चौरिटी फंडरेजिंग यानी सामाजिक कार्य के लिए धन जुटाना भी है।

राउंड टेबल इंडिया की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम से जुटाई जाने वाली राशि का उपयोग अंबेरी में छह नई कक्षाओं के निर्माण के लिए किया जाएगा।राउंड टेबल इंडिया शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल भवनों और कक्षाओं के निर्माण सहित विभिन्न सामाजिक प्रकल्पों पर कार्य करता रहा है।

‘रफ्तार 3.0’ के माध्यम से भी शिक्षा के क्षेत्र में एक स्थायी योगदान देने का प्रयास किया जा रहा है।‘रफ्तार 3.0’ के फंडरेजिंग अभियान का नेतृत्व फंडरेजिंग कन्वीनर्स असीम बोलिया एवं सनी मोदी कर रहे हैं।

वहीं टेबल सेक्रेटरी दीपक जोधावत आयोजन की तैयारियों एवं समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।5 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने का लक्ष्य-पिछले वर्ष करीब 3 हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी और 35 से अधिक वाहनों की बिक्री के बाद इस वर्ष आयोजन समिति ने 5 हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति का लक्ष्य रखा है।

इस अवसर पर सनी मोदी,मनन माण्डावत,असीम बोलिया,कुणाल बागरेचा मौजूद थे।