मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

ओजोन दिवस पर होंगे विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं

16 सितम्बर को जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, जिला कलक्टर ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व

WAf𝕏TGin✉🖨

जैसलमेर । पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, जयपुर के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुधवार, 16 सितम्बर को जिला स्तर पर ओजोन दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आमजन एवं विद्यार्थियों में ओजोन परत के संरक्षण तथा पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने ओजोन दिवस के प्रभावी एवं गरिमापूर्ण आयोजन के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौंपते हुए गतिविधियों का बेहतर समन्वय एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

कार्यक्रमों के तहत वृक्षारोपण, जागरूकता रैलियां, संगोष्ठियां, निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। साथ ही, ओजोन दिवस के समग्र समन्वय, आयोजन एवं संचालन के लिए उप वन संरक्षक, जैसलमेर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।