मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

पराया की भागल में जल्द दौड़ेगा बीएसएनएल का 4जी नेटवर्क

ग्राम पंचायत ने मौके पर ही 2,000 वर्ग फीट भूमि का निःशुल्क पट्टा जारी किया

मुख्य बिंदु
  • पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण लंबे समय से नेटवर्क समस्या से जूझ रहे पराया की भागल के ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है।
  • बीएसएनएल के 4जी सैचुरेशन प्रोजेक्ट के तहत गांव में मोबाइल टावर स्थापित किया जाएगा।
  • पराया की भागल के साथ बड़गांव उपखंड के पीपड़, कुंडल और तुला गांवों को भी परियोजना के तहत चिन्हित किया गया है।
  • पराया की भागल में टावर लगाने के लिए बीएसएनएल द्वारा भूमि की मांग की गई थी, लेकिन बिलानाम भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रक्रिया अटकी हुई थी।
  • मामले में जांच के बाद ग्राम पंचायत द्वारा आबादी भूमि में से 2,000 वर्ग फीट भूमि का निःशुल्क पट्टा तत्काल जारी किया गया।
  • विकसित भारत सेवा सेतु अभियान के तहत बड़गांव में आयोजित शिविर में उपखंड अधिकारी मनसुख डामोर, तहसीलदार हितेश त्रिवेदी एवं विकास अधिकारी अजीत मीणा की मौजूदगी में पट्टा बीएसएनएल प्रतिनिधि को सुपुर्द किया गया।
WAf𝕏TGin✉🖨
पराया की भागल में जल्द दौड़ेगा बीएसएनएल का 4जी नेटवर्क

उदयपुर। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण लंबे समय से नेटवर्क समस्या से जूझ रहे पराया की भागल के ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है।

बीएसएनएल के 4जी सैचुरेशन प्रोजेक्ट के तहत गांव में मोबाइल टावर स्थापित किया जाएगा।पराया की भागल के साथ बड़गांव उपखंड के पीपड़, कुंडल और तुला गांवों को भी परियोजना के तहत चिन्हित किया गया है।

पराया की भागल में टावर लगाने के लिए बीएसएनएल द्वारा भूमि की मांग की गई थी, लेकिन बिलानाम भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रक्रिया अटकी हुई थी।मामले में जांच के बाद ग्राम पंचायत द्वारा आबादी भूमि में से 2,000 वर्ग फीट भूमि का निःशुल्क पट्टा तत्काल जारी किया गया।

विकसित भारत सेवा सेतु अभियान के तहत बड़गांव में आयोजित शिविर में उपखंड अधिकारी मनसुख डामोर, तहसीलदार हितेश त्रिवेदी एवं विकास अधिकारी अजीत मीणा की मौजूदगी में पट्टा बीएसएनएल प्रतिनिधि को सुपुर्द किया गया।

उपखंड अधिकारी के निर्देश पर ग्राम विकास अधिकारी रामा ने मौके पर ही पट्टा जारी करने की कार्रवाई पूरी की।अब बीएसएनएल द्वारा शीघ्र ही टावर लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा।

टावर शुरू होने के बाद क्षेत्र की करीब 2 हजार की आबादी को बेहतर 4जी नेटवर्क सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे ग्रामीणों, विद्यार्थियों सहित ई-मित्र, ऑनलाइन शिक्षा, चिकित्सा एवं अन्य आईटी आधारित सेवाओं को तेज और बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।