उदयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर चलाए जा रहे विकसित भारत- जन सेवा अभियान के तहत आमजन की लंबित समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहंुचाने की मंशा से जन सेवा शिविरों का आयोजन गिरदावर सर्कल स्तर पर किया जा रहा है।
इसमें आमजन को बड़ी राहत मिल रही है।ग्राम पंचायत मगवास के लर्निंग सेंटर में सेवा सेतु शिविर का सफल आयोजन किया गय। इस शिविर के माध्यम से स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों ने मौके पर ही ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा।
वहीं शिविर में मगवास निवासी मंजूदेवी चौहान को उनके पति का कृषि कार्य के दौरान निधन होने पर मुख्यमंत्री किसान साथी योजना के तहत 2 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई।
शिविर स्थल पर ही लाभार्थी महिला को डमी चेक प्रदान किया गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत मगवास के 50 से अधिक ग्रामीणों को मौके पर ही विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाया गय।
लाभार्थियों को राशन कार्ड, पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड, प्रशिक्षण सामग्री और शैक्षिक पुस्तिका का वितरण किया गय।
ग्राम विकास अधिकारी, शिक्षकगण एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।पशु बीमा योजना का मिला लाभराजस्थान सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही मंगला पशु बीमा योजना ग्रामीण क्षेत्रों के पशुपालकों के लिए एक बड़ा सुरक्षा कवच साबित हो रही है।
ऋषभदेव में आयोजित जन सेवा शिविर के दौरान कई पशुपालकों को इस योजना का सीधा लाभ मिला है। शिविर में ऋषभदेव निवासी सुगना मेघवाल पत्नी रामलाल ने योजना के तहत अपनी दुधारू भैंस का सफल रजिस्ट्रेशन करवाया और मौके पर ही बीमा पॉलिसी प्राप्त की।
इसी प्रकार भूधर में आयोजित शिविर के दौरान श्रीमती लाली देवी पत्नी दिनेश को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया।
लाली देवी ने योजना के तहत अपनी 10बकरियांे का बीमा करवाया और कार्यक्रम में मौजूदतहसीलदार के हाथों सभी 10 बीमा पॉलिसियां प्राप्त कीं।अपनाई सौर ऊर्जा, मिला इंडक्शन कुकटॉपग्राम पंचायत गोगुंदा से आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है।गोगुंदा निवासी खुमान सिंह राव ने केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से प्रेरित होकर अपने घर पर सोलर रूफटॉप स्थापित करवाया है।
खुमान सिंह की इस अनूठी पहल को सराहने और अन्य ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए शिविर के दौरान उन्हें एक इंडक्शन कुकटॉप भी उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।
खुमान सिंह राव द्वारा उठाया गया यह कदम स्वच्छ एवं सौर ऊर्जा को अपनाने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है। सोलर रूफटॉप लगवाने से न केवल बिजली के भारी बिलों से राहत मिलेगी, बल्कि ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी।
