मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

साइकिलिंग में उदयपुर के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

हैप्पी होम में 70वीं जिला स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता का भव्य समापन, 200 खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल

WAf𝕏TGin🖨
साइकिलिंग में उदयपुर के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
1 / 2

उदयपुर। हैप्पी होम में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय छात्र-छात्रा 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग की ट्रैक एवं रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ।

20 सितंबर से शुरू हुई चार दिवसीय प्रतियोगिता में करीब 200 खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।खेलगांव ट्रैक मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने ट्रैक एवं रोड साइकिलिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसोलिया की मादड़ी ने विजेता तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दरौली ने उपविजेता ट्रॉफी हासिल की।प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया है।

ट्रैक साइकिलिंग की टीम जयपुर तथा रोड साइकिलिंग की टीम श्रीगंगानगर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।समापन समारोह के मुख्य अतिथि शक्ति सिंह रावल, प्रधानाचार्य रख्यावल, अति विशिष्ट अतिथि जगदीश अरोड़ा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुषमा अरोड़ा ने की।

इस अवसर पर विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया।साइकिलिंग रोड के संयोजक दुर्गेश सिंह सोलंकी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, निर्णायकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रेरणा महावर ने किया। अंत में ग्रुप प्रधानाचार्य डॉ. ज्योत्सना पांडे ने सभी अतिथियों एवं आयोजन से जुड़े लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।