मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
GMCH

गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को 25वें क्वालिटी कन्वेंशन में गोल्ड अवार्ड

उदयपुर। गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) को मरीजों के उपचार की गुणवत्ता में सुधार और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया (QCFI), राजसमंद चैप्टर द्वारा आयोजित 25वें क्वा

WAf𝕏TGin🖨
गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को 25वें क्वालिटी कन्वेंशन में गोल्ड अवार्ड

उदयपुर। गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) को मरीजों के उपचार की गुणवत्ता में सुधार और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया (QCFI), राजसमंद चैप्टर द्वारा आयोजित 25वें क्वालिटी कन्वेंशन में गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया। दो दिवसीय यह आयोजन 18 एवं 19 सितंबर को होटल योइस में आयोजित हुआ।

कन्वेंशन में देशभर की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों एवं संस्थानों ने सहभागिता की। इनमें हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, एनटीपीसी, जे.के. लक्ष्मी सीमेंट, जे.के. टायर और गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सहित कई प्रमुख संस्थान शामिल रहे। आयोजन में 400 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कन्वेंशन के दौरान विभिन्न संस्थानों द्वारा गुणवत्ता सुधार, उत्पाद एवं सेवा गुणवत्ता, अनुसंधान तथा नवाचार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और प्रभावी पहलों को प्रस्तुत किया गया। इस दौरान 200 से अधिक रिसर्च एवं इनोवेशन प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें संस्थानों द्वारा अपनाए गए नवाचारपूर्ण तरीकों और गुणवत्ता-केंद्रित पहलों को साझा किया गया।

गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की टीम ने भी इस प्रतिष्ठित आयोजन में सक्रिय सहभागिता करते हुए अस्पताल में गुणवत्ता सुधार से जुड़ी अपनी पहल प्रस्तुत की। प्रस्तुति को उत्कृष्टता के लिए गोल्ड अवार्ड प्रदान किया गया।

GMCH की टीम ने सीएचआरओ डॉ. राजीव पांड्या एवं डॉ. निशा पोरवाल के मार्गदर्शन में यह प्रस्तुति दी। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन ने अस्पताल के सफल प्रतिनिधित्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम के सदस्य राधिका सुवालका, रुचिर जोशी, जेलिन, नितिन और भाग्येश ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस उपलब्धि पर जीएमसीएच के सीईओ श्री ऋषि कपूर ने टीम को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की।

गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के लिए यह गोल्ड अवार्ड गुणवत्ता, नवाचार और निरंतर सुधार के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह सम्मान अस्पताल की टीम को मरीज-केंद्रित सेवाओं में निरंतर सुधार करते हुए चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा।