श्रीगंगानगर। गुरूवार को श्रीगंगानगर जंक्शन पर रेलवे की ओर से “रेल जन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में यात्रियों, रेलवे कर्मचारियों व अधिकारिओं ने भाग लिया।
उपस्थित यात्रियों से उनकी समस्याओं, सुझावों एवं सुविधाओं में सुधार हेतु विचार आमंत्रित किए गए तथा सुझाव प्रपत्र भी भरवाए गए।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यात्रियों एवं रेलवे से जुड़े सभी हितधारकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना, स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा श्रीगंगानगर जंक्शन पर यात्री सुविधाओं एवं स्वच्छता व्यवस्था में निरंतर सुधार सुनिश्चित करना रहा।कार्यक्रम में एसीडीओ श्रीं शंशाक वर्मा, स्टेशन प्रबंधक श्रीं रमेश चौधरी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक श्रीं मुकेश कुमार मीना, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा, सुबिधा प्रबंधक श्रीं कपिल भाबरी व आरपीएफ स्टाफ, रेलवे कर्मचारी अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
