बस्ती / मुंबई, शिवांग मल्टी मीडिया नेटवर्क के बैनर तले बन रही बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म "दर्पण झूठ ना बोले" का उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में शूटिंग चलरहीहै।
फिल्म के लेखक एवं निर्देशक आर.के. शुक्ला ने बताया कि इस फिल्म की पूरी शूटिंग दिसंबर माह तक बस्ती जनपद के विभिन्न मनोरम लोकेशनों पर ही की जाएगी।
"दर्पण झूठ ना बोले सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि समाज का एक आईना है। फिल्म का टाइटल ही इसकी आत्मा है - दर्पण कभी झूठ नहीं बोलता।
इंसान चाहे कितना भी सच छुपा ले, लेकिन उसका असली चेहरा दर्पण में सामने आ ही जाता है। यह एक पारिवारिक, सामाजिक और रोमांटिक ड्रामा है जिसमें रिश्तों की सच्चाई, प्यार और संस्कारों की झलक मिलेगी।"
"मैं खुद बस्ती की माटी से जुड़ा हूं, इसलिए मेरी पूरी कोशिश है कि बस्ती की खुशबू, यहां की संस्कृति, भाषा और यहां के पर्यटन स्थलों को इस फिल्म के जरिए पूरे देश-दुनिया तक पहुंचाऊं। हम लोकल कलाकारों को भी इस फिल्म में भरपूर मौका दे रहे हैं।"
फिल्म की निर्मात्री कनक शुक्ला हैं, जबकि फिल्म का मधुर संगीत सावन कुमार दे रहे हैं। फिल्म के कार्यकारी निर्माता राकेश देवा पांडेय, प्रोडक्शन मैनेजर शेखर यादव, मुख्य सहायक निर्देशक मिलन मंजोशी, सिनेमेटोग्राफी अमिताभ चंद्रा, आर्ट डायरेक्टर डी.एन. मौर्या, कास्टिंग डायरेक्टर रमेश भारद्वाज, स्टील अनिल भूषण और सहायक निर्देशक दिनेश त्रिपाठी हैं।
फिल्म की स्टार कास्ट:फिल्म में भोजपुरी के दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय, अयाज खान, अनिल कृष्ण, रवीना राय, संजना पासवान, नेहा सिंह, ज्ञान जी, प्रकाश शर्मा, के.डी. शुक्ला, राम सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। वर्तमान में फिल्म की शूटिंग बस्ती जनपद में जोर-शोर से जारी है।
