मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के सोजत रोड से पहली बार शुरू हुआ लाइमस्टोन (चूना पत्थर) का लदान

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल ने माल लदान के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। रेलवे की बिज़नेस डेवलपमेंट यूनिट

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल ने माल लदान के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

WAf𝕏TGin✉🖨
उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के सोजत रोड से पहली बार शुरू हुआ लाइमस्टोन (चूना पत्थर) का लदान

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल ने माल लदान के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

रेलवे की बिज़नेस डेवलपमेंट यूनिट (बीडीयू) के निरंतर प्रयासों और ग्राहक-उन्मुख नीतियों के फलस्वरूप, अजमेर मंडल में पहली बार लाइमस्टोन (चूना पत्थर) का व्यावसायिक लदान सफलतापूर्वक शुरू हुआ।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि इस नई शुरुआत के तहत मैसर्स श्री नारायण मिनरल्स द्वारा अजमेर मंडल के सोजत रोड रेलवे स्टेशन से दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल स्थित बोकारो स्टील प्लांट के लिए कुल 58 बॉक्सएनएचएल वैगनों के लाइमस्टोन रेक का लदान किया जा रहा है।

06 सितम्बर 2026 को 58 वैगनों का पहला रेक सफलतापूर्वक लोड कर रवाना किया गया।अजमेर मंडल के माल यातायात बास्केट में लाइमस्टोन के रूप में एक नई कमोडिटी शामिल हुई है।

यह मालगाड़ी 1,502 किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर बोकारो स्टील प्लांट तक पहुंचेगी।

इस पूरे रेक के माध्यम से लगभग 4,000 टन लाइमस्टोन का लदान होगा, जिससे रेलवे को रूपये 1 करोड़ से अधिक का मालभाड़ा राजस्व प्राप्त होगा।सोजत रोड से शुरू हुआ यह नया लदान न केवल रेलवे के राजस्व में वृद्धि करेगा, बल्कि स्थानीय खनिज उद्योग, रोज़गार और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को सशक्त बनाते हुए देश के औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचागत विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।