मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

राजस्थानी स्वाद की जड़ों से आधुनिक थाली तक पहुंचेगा विरासती जायका

2 अक्टूबर को उदयपुर में ‘शेफ्स कनेक्ट एवं कहीं गुम ना हो जाएं-सीजन 9’, देश की 10 होटल्स के शेफ दिखाएंगे हुनर

WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर। राजस्थान की समृद्ध पाक-संस्कृति और पारंपरिक खाद्य विरासत को नई पहचान देने के उद्देश्य से रॉयल राजस्थान शेफ्स सोसायटी की ओर से “शेफ्स कनेक्ट एवं कहीं गुम ना हो जाएंदृसीजन 9” का आयोजन 2 अक्टूबर को सेंट्रल पब्लिक स्कूल, उदयपुर में किया जाएगा।

इस वर्ष आयोजन की थीम “आइए समाज को कुछ लौटाएं,जड़ों की ओर वापसी, राजस्थानी सामग्रियों की आधुनिक प्रस्तुति” रखी गई है।कार्यक्रम में देश के विभिन्न शहरों से प्रतिष्ठित शेफ एवं पाक-कला विशेषज्ञ शामिल होंगे।

चंडीगढ़, वाराणसी, मुंबई, गुरुग्राम, हैदराबाद और दिल्ली सहित कई शहरों के शेफ अपनी पाक-कला का प्रदर्शन करेंगे।आयोजन का मुख्य आकर्षण उदयपुर के 10 प्रतिष्ठित होटल्स के शेफ्स के बीच होने वाली विशेष पाक-कला प्रतियोगिता होगी।

इसमें प्रतिभागी राजस्थान की किसी पारंपरिक या स्थानीय सामग्री को आधार बनाकर स्वस्थ और नवाचारपूर्ण तीन-कोर्स भोजन तैयार करेंगे। कार्यक्रम में 30 गृहिणियां, 18 स्कूली बच्चें और होटल मैनेजमेंट के 15 विद्यार्थी भी अपनी पाक-कला एवं रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करेंगे।

“कहीं गुम ना हो जाएं” पहल के जरिए बदलती जीवनशैली के बीच हमारी थाली से दूर हो रही पारंपरिक राजस्थानी सामग्रियों और पाक-परंपराओं को फिर से लोकप्रिय बनाने का प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम का मार्गदर्शन कर्नल अतुल सक्सेना, अध्यक्ष शेफ विमल धर, शेफ संगीता धर, शेफ सौरभ, शेफ आशीष, शेफ अक्षराज जोधा, शेफ देवेंद्र एवं क्यूलिनरियन रश्मि कर रहे हैं।

सेंट्रल पब्लिक स्कूल का संचालन दीपक शर्मा एवं डॉ. अलका शर्मा द्वारा किया जाता है।यह आयोजन शेफ्स, होटल उद्योग, विद्यार्थियों, गृहिणियों और पाक-कला विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर राजस्थान की खाद्य विरासत के संरक्षण और नई पीढ़ी तक उसके हस्तांतरण की दिशा में सार्थक पहल करेगा।