मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

स्टर्लिंग जयसिंहगढ़ उदयपुर के उदयपुर कथा ने ट्रैवल + लैज़र डिलिशियस डाइनिंग अवार्ड्स 2026 में जीता सर्वश्रेष्ठ स्पेश्यलिटी रेस्टॉरेंट का पुरस्कार

उदयपुर कथा की डेस्टिनेशन केद्रित स्टोरीटेलिंग के साथ-साथ स्पेश्यलिटी डाइनिंग अनुभवों को बेहतर बनाने के स्टर्लिंग प्रयासों को मिला सम्मान

WAf𝕏TGin✉🖨
स्टर्लिंग जयसिंहगढ़ उदयपुर के उदयपुर कथा ने ट्रैवल + लैज़र डिलिशियस डाइनिंग अवार्ड्स 2026 में जीता सर्वश्रेष्ठ स्पेश्यलिटी रेस्टॉरेंट का पुरस्कार

उदयपुर : स्टर्लिंग जयसिंहगढ़ उदयपुर के सिग्नेचर रेस्टॉरेंट उदयपुर कथा को ट्रैवल + लैज़र डिलिशियस डाइनिंग अवार्ड्स 2026 में ‘बैस्ट स्पेश्यलिटी रेस्टॉरेंट इन द बुटिक होटल कैटेगरी’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।इस पुरस्कार ने राजस्थान की कलीनरी हेरिटेज को खास अंदाज़ में सामने लाने के उदयपुर कथा के प्रयासों को सम्मानित किया है।

उदयपुर कथा वास्तव में, क्षेत्रीय फ्लेवर्स, आधुनिक प्रस्तुतियों, गर्मजोशी से भरपूर सत्कार परंपरा और उदयपुर की भावना को जोरदार तरीके से उभार रहा है।

मेवाड़ी शाम की परंपरा को पेश करने के इरादे के साथ उदयपुर कथा को दिसंबर में नए साल की पूर्वसंध्या पर लॉन्च किया गया था।

फायर, फ्लेवर और स्टोरीटेलिंग को ध्यान में रखकर तैयार इसके मैन्यू में राजस्थान की तासीर शामिल है जो इसके सिग्नेचर व्यंजनों जैसे बारबेक्यू लाल मास, ज़ाफरानी बोटी, जैकफ्रूट शाशलिक, घेवर चीज़केक और बेक्ड चूरमा टार्ट के ज़रिये परोसी जाती है।

रूफटॉप डाइनिंग, सनडाउनर्स, पारंपरिक संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक संध्याओं के आयोजनों के जरिए राजस्थान की मेहमाननवाज़ी और विशिष्ट पहचान को मेहमानों के लिए परोसा जाता है।

इस पुरस्कार के साथ-साथ मेहमानों की सराहना और बिज़नैस भी महत्वपूर्ण रूप से बढ़ा है।

जनवरी से जुलाई 2026 के दौरान, उदयपुर कथा की ट्रिपएडवाइज़र रैंकिंग में सुधार दर्ज किया गया जो उदयपुर के रेस्टॉरेंटों के बीच, 57 से उठकर 34 हो गई है, जबकि ट्रिपएडवाइज़र और गूगल पर इसकी 4.9 की शानदार रेटिंग भी कायम है।इस पुरस्कार के बारे में, अनुपम दत्ता, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, स्टर्लिंग हॉलीडे रेसोर्ट्स लिमिटेड ने कहा कि उदयपुर कथा इस बात का शानदार उदाहरण है कि किस तरह से किसी डेस्टिनेशन की खूबियों को खानपान, स्टोरीटेलिंग और गर्मजोशी से भरपूर सत्कार के माध्यम से उभारा जाता है।

स्टर्लिंग में, हम अपने डेस्टिनेशंस की ऐसी ही खूबियों को सामने लाने की दिशा में प्रयासरत रहते हैं और स्थानीय फ्लेवर्स, संस्कृति तथा किस्से-कहानियों की मदद से उन्हें मेहमानेां के लिए प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं।

खानपान दरअसल, किसी भी स्टे के लिए महज़ साथ आने वाला पहलू नहीं होता।

खासतौर से तैयार किया गया और लगातार बेहतर अंदाज़ में डिलीवर करने वाला रेस्टॉरेंट अपने आप में अनुभव बन सकता है – और कई बार तो यह भी मुमकिन होता है कि वह खुद डेस्टिनेशन पर मेहमानों को आकर्षित करने वाला कारण भी बन जाता है।उदयपुर कथा वास्तव में, स्टर्लिंग की फूड एवं बेवेरेज रणनीति में आए व्यापक बदलावों को प्रतिबिंबित करता है – जहां हम रेस्टॉरेंट को महज़ अपनी सेवाओं का विस्तार न मानकर उन्हें अपने रेसोर्ट्स के भीतर एक खास कलीनरी ब्रैंड के तौर पर पेश करने पर जोर देते हैं।

हमारी इस कोशिश ने ठोस रूप लेना शुरू कर दिया है और पुरी में आमो ओडिशा, वायनाड में द मालाबार, दार्जिलिंग में पहाड़ी – टेस्ट्स ऑफ गोरखा, अलिप्पी में ओशन्स किचन, मसूरी में दून डाइनर तथा कोडई लेक में स्लेट एंड पर्ल में इसे देखा जा सकता है।इन कन्सेप्ट्स को रेसोर्ट की स्थानीय पहचान को और मजबूत बनाने के साथ-साथ क्षेत्र विशेष की खूबियों, परंपराओं, किस्सों-कहानियों और सेटिंग को उभारने के मकसद से तैयार किया गया है।

स्टर्लिंग की स्पेश्यलिटी डाइनिंग आज मेहमानों के अनुभवों को बेहतर बनाने वाली महत्वपूर्ण पहचान बन चुकी है। उदयपुर कथा की पहचान इसी दिशा में मजबूती से बढ़ रही है और खानपान परंपराओं पर केंद्रित डेस्टिनेशन को और बढ़ावा देने के अवसरों को रेखांकित करती है।