मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

सेवा और समर्पण के संकल्प के साथ रोटरी पन्नाधाय ने शुरू किया नया अध्याय

सीए राजेंद्र कुमार अग्रवाल अध्यक्ष और अनिका भसीन सचिव बनीं, पांच नए सदस्य जुड़े

मुख्य बिंदु
  • रोटरी क्लब उदयपुर पन्नाधाय का चार्टर दिवस एवं पदस्थापना समारोह होटल हावर्ड जॉनसन में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
  • समारोह में रोटरी जिला 3056 के प्रान्तपाल रोटेरियन अरुण बागड़िया मुख्य अतिथि रहे।
  • प्रान्तपाल अरुण बागड़िया ने क्लब अध्यक्ष रोटेरियन सीए राजेंद्र कुमार अग्रवाल एवं सचिव रोटेरियन अनिका भसीन को पद एवं सेवा की शपथ दिलाई।
  • इसके बाद पूर्व प्रान्तपाल रोटेरियन निर्मल सिंघवी, पूर्व प्रान्तपाल रोटेरियन एकेएस निर्मल कुणावत, प्रान्तपाल निर्वाचित रोटेरियन दीपक सुखाड़िया एवं सहायक प्रान्तपाल रोटेरियन गजेन्द्र जोधावत ने क्लब कार्यकारिणी, सदस्यों, नवसदस्यों एवं रोट्रैक्ट सदस्यों को सेवा एवं दायित्वों की शपथ दिलाई।
  • समारोह में पांच नए सदस्यों ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की।
  • सभी सदस्यों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
WAf𝕏TGin✉🖨
सेवा और समर्पण के संकल्प के साथ रोटरी पन्नाधाय ने शुरू किया नया अध्याय

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर पन्नाधाय का चार्टर दिवस एवं पदस्थापना समारोह होटल हावर्ड जॉनसन में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

समारोह में रोटरी जिला 3056 के प्रान्तपाल रोटेरियन अरुण बागड़िया मुख्य अतिथि रहे।प्रान्तपाल अरुण बागड़िया ने क्लब अध्यक्ष रोटेरियन सीए राजेंद्र कुमार अग्रवाल एवं सचिव रोटेरियन अनिका भसीन को पद एवं सेवा की शपथ दिलाई।

इसके बाद पूर्व प्रान्तपाल रोटेरियन निर्मल सिंघवी, पूर्व प्रान्तपाल रोटेरियन एकेएस निर्मल कुणावत, प्रान्तपाल निर्वाचित रोटेरियन दीपक सुखाड़िया एवं सहायक प्रान्तपाल रोटेरियन गजेन्द्र जोधावत ने क्लब कार्यकारिणी, सदस्यों, नवसदस्यों एवं रोट्रैक्ट सदस्यों को सेवा एवं दायित्वों की शपथ दिलाई।समारोह में पांच नए सदस्यों ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की।

सभी सदस्यों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। अध्यक्ष सीए राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि क्लब का उद्देश्य जरूरतमंद वर्गों के जीवन में स्थायी एवं सकारात्मक बदलाव लाना है।

आगामी वर्ष में बाल स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।उन्होंने बताया कि रोटरी सेवा न्यास उदयपुर पन्नाधाय के माध्यम से समाजसेवा के कार्यों को और व्यापक बनाया जाएगा।समारोह में प्रान्त की प्रथम महिला पूनम बागड़िया, आशा कुणावत एवं निमिषा सुखाड़िया सहित अनेक गणमान्य रोटेरियन उपस्थित रहे।

मंच संचालन रोटेरियन तारिका भानुप्रताप सिंह ने किया। क्लब संरक्षक भानुप्रताप धायभाई, पूर्व अध्यक्ष सुरभि खत्री सहित सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।