मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

बिहार बनेगा देश का नया शूटिंग हब : कला-संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से साउथ अभिनेता पंकज केसरी की मुलाकात

पटना, बिहार में फिल्म उद्योग को नई गति देने के लिए आज पटना में बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के माननीय मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार जी से साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता पंकज केसरी की आत्मीय मुलाकात हुई

WAf𝕏TGin✉🖨
बिहार बनेगा देश का नया शूटिंग हब : कला-संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से साउथ अभिनेता पंकज केसरी की मुलाकात

पटना, बिहार में फिल्म उद्योग को नई गति देने के लिए आज पटना में बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के माननीय मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार जी से साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता पंकज केसरी की आत्मीय मुलाकात हुई।

इस अवसर पर फिल्म प्रचारक और निर्माता संजय भूषण पटियाला विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने दोनों को शुभकामनाएं दीं और बिहार में फिल्म संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

बैठक में बिहार में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने, फिल्म प्रोत्साहन नीति और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों पर सार्थक चर्चा हुई।

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार जी ने कहा, "बिहार में कला और संस्कृति की अपार संभावनाएं हैं। हमारी सरकार का विजन है कि बिहार केवल कहानियों की धरती नहीं, बल्कि फिल्म निर्माण का बड़ा केंद्र भी बने।

जिस तरह साउथ इंडस्ट्री ने अपनी क्षेत्रीय ताकत से राष्ट्रीय पहचान बनाई है, वैसे ही बिहार भी अपनी भाषा और संस्कृति के दम पर आगे बढ़ेगा। हम बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति को और सरल बना रहे हैं, ताकि बॉलीवुड और साउथ के बड़े निर्माता बिहार में आकर शूटिंग करें।

राजगीर और पटना के आसपास फिल्म सिटी और शूटिंग लोकेशंस को विकसित करने पर तेजी से काम हो रहा है।"

साउथ अभिनेता पंकज केसरी ने कहा, "मैं साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहा हूं। साउथ ने अपनी संस्कृति को अपनी ताकत बनाया है। बिहार में उससे भी बड़ी ताकत है। बिहार कहानियों की जननी है। अगर यहां शूटिंग पर सब्सिडी, सिंगल विंडो क्लीयरेंस और तकनीकी सुविधाएं मिलेंगी तो साउथ और बॉलीवुड के बड़े प्रोजेक्ट बिहार में शूट होंगे। इससे स्थानीय कलाकारों और युवाओं को सीधा रोजगार और बड़ा मंच मिलेगा।"

दोनों ने सहमति जताई कि सरकार और फिल्म इंडस्ट्री मिलकर बिहार को देश का नया शूटिंग हब बनाएगी।