मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

डॉ. कुन्दन माली की दो पुस्तकों को गुजरात हिंदी साहित्य अकादमी का द्वितीय पुरस्कार

हिंदी दिवस पर गांधीनगर में होने वाले समारोह में किया जाएगा पुरस्कृत

मुख्य बिंदु
  • साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए डॉ.
  • कुन्दन माली की दो पुस्तकों को गुजरात हिंदी साहित्य अकादमी, गांधीनगर द्वारा वर्ष 2022 के लिए द्वितीय पुरस्कार के लिए चुना गया है।
  • हिंदी दिवस पर गांधीनगर में आयोजित होने वाले समझ में यह पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
  • गुजरात हिंदी साहित्य अकादमी के महासचिव डॉ.
  • जयेंद्रसिंह जादव ने बताया कि गुजरात हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा हिंदी भाषा एवं साहित्य की विभिन्न विधाओं में वर्ष 2022 में प्रकाशित सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों को पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं।
  • इसके तहत बाल विभाग के काव्य स्वरूप में डॉ.
WAf𝕏TGin✉🖨
डॉ. कुन्दन माली की दो पुस्तकों को गुजरात हिंदी साहित्य अकादमी का द्वितीय पुरस्कार

उदयपुर। साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए डॉ. कुन्दन माली की दो पुस्तकों को गुजरात हिंदी साहित्य अकादमी, गांधीनगर द्वारा वर्ष 2022 के लिए द्वितीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। हिंदी दिवस पर गांधीनगर में आयोजित होने वाले समझ में यह पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

गुजरात हिंदी साहित्य अकादमी के महासचिव डॉ. जयेंद्रसिंह जादव ने बताया कि गुजरात हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा हिंदी भाषा एवं साहित्य की विभिन्न विधाओं में वर्ष 2022 में प्रकाशित सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों को पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं।

इसके तहत बाल विभाग के काव्य स्वरूप में डॉ. कुन्दन माली की पुस्तक ‘कविता की गुल्लक’ को द्वितीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। वहीं प्रौढ़ विभाग के अनुवाद स्वरूप में उनकी पुस्तक ‘घर और आकाश’ को भी द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

दोनों पुस्तकों के लिए डॉ. माली को नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। पुरस्कार वितरण समारोह 14 सितंबर 2026 को हिंदी दिवस के अवसर पर गांधीनगर स्थित गुजरात साहित्य अकादमी में आयोजित होगा।