जैसलमेर । पचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए नियुक्त एरिया एवं सेक्टर मजिस्टेªªट का प्रशिक्षण शनिवार को पोलोटेक्निक महाविद्यालय जैसलमेर में आयोजित हुआ जिसमें दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा निर्वाचन के दौरान उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यो, दायित्वों के साथ ही निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता की पालना के संबंध मे राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के बारे मे विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अनुपमा जोरवाल के निर्देशों मे दिया गया
आदर्श आचार संहिता का पालना हो सुनिश्चित
चुनाव को निष्पक्ष एवं सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने के लिए बात कही गई। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी चंद्रवीर सिंह ने एरिया एव सेक्टर मजिस्टेªट को पंचायती राज चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आयोग के निर्देशो की पालना के साथ ही पूर्ण जिम्मेदारी के साथ चुनाव कार्य संपादित करने का आह्वान किया। उन्होने प्रशिक्षण के दौरान आदर्श आचार संहिता की पालना के विविध पहलुओ पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं कहा कि सभी अधिकारी सैद्वान्तिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण गहनता से प्राप्त करें।
इस अवसर पर सिंह ने पोस्टल बैलेट से सम्बंधित सामान्य जानकारी साझा की। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेश कुमार बिस्सा ने प्रशिक्षण के दौरान सुगमता से मतदान, मतदान दिवस के दिन मोबाइल फोन पर प्रतिबंध, मतदान केंद्रों की सीमा की जानकारी आदि की जानकारी दी। सहायक प्रभारी एवं जिला स्तरीय दक्ष प्रशिक्षक रामाराम ने एरिया मजिस्ट्रेट की भूमिका, निगरानी, सूचना, सहायता, पंचायत समिति सदस्यों, जिला परिषद सदस्यों, पंच सरपंच एवं उप सरपंच के चुनाव को संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी। जिला स्तरीय दक्ष प्रशिक्षक मिश्री सिंह ने पंच सरपंच के लिए भरे जाने वाले फॉर्म नंबर 4 एवं नाम निर्देशन पत्र की जानकारी सहित प्रारूप 4 घ उपाबंध 1 बी एवं घोषणाओं के वैद्य या अवैद्य होने की जानकारी दी गई।
इस दौरान दक्ष प्रशिक्षक मुख्तार अली ने डू और डॉन्ट्स सहित विशेष परिस्थितियों यथा टेंडर वोट, चैलेंज वोट आदि की जानकारी साझा की। प्रशिक्षण में दक्ष प्रशिक्षक नरेंद्र वासु ने मतदान दिवस के दिन मॉक पोल के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों एवं भरे जाने वाले प्रपत्रों की जानकारी साझा की। संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम में संचालन करते हुए दक्ष प्रशिक्षक विजय कुमार बल्लाणी ने मॉक पोल के पश्चात एवं मतदान समाप्ति पर मशीनों एवं कैरिंग बॉक्स के सीलिंग की प्रक्रिया के बारे में सारगर्भित तरीके से बताया।
इस अवसर पर दिए जाने वाले प्रायोगिक प्रशिक्षण में प्रशिक्षक बजरंगा राम एवं हरीश छंगाणी के निर्देशन में संभागियों को सीयू एवं बीयू सहित मत पेटी के रख-रखाव एवं सीलिंग प्रक्रिया की जानकारी दी।
