मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

सावन उत्सव में मातृशक्ति ने बिखेरी उल्लास की छटां

भारत विकास परिषद मेवाड़ की मातृ सदस्यों ने विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया सावन उत्सव

WAf𝕏TGin✉🖨
सावन उत्सव में मातृशक्ति ने बिखेरी उल्लास की छटां

उदयपुर। भारत विकास परिषद मेवाड़ की मातृ सदस्यों द्वारा सेक्टर-14 स्थित भटनागर सभा भवन में सावन उत्सव हर्षाेल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में मातृ शक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।सावन की हरियाली, पारंपरिक परिधान और गीत-संगीत से कार्यक्रम का वातावरण उत्सवी हो गया।

मातृ सदस्यों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम के दौरान सावन से जुड़ी पारंपरिक संस्कृति, आपसी सौहार्द और महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया गया।

विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। आयोजन ने परिषद की मातृ सदस्यों को एक-दूसरे से जुड़ने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया।कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने मिलकर सावन उत्सव की खुशियां साझा कीं और आयोजन को यादगार बनाया।