उदयपुर | सेंट्रल पब्लिक सी. सै. स्कूल, न्यू भूपालपूरा के दो विद्यार्थियों ने इंडियन ओलंपियाड क्वालिफायर इन मैथमेटिक्स (आइ.ओ.क्यू.एम.) में सफलता हासिल कर रीजनल मैथमैटिकल ओलंपियाड (आर.एम.ओ.) के लिए क्वालीफाई किया है। कक्षा बारहवीं के तनिष्क जैन (58 अंक) व गर्विता अग्रवाल (56 अंक) ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए, गणित ओलंपियाड के अगले चरण में पहुँचे है।
इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन - डाॅ. अलका शर्मा, प्रशासकीय निदेशक - श्री अनिल शर्मा, निदेशक - डाॅ. दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक - श्री विक्रमजीत सिंह शेखावत, प्रशासक - श्री सुनील बाबेल, प्राचार्या - श्रीमती पूनम राठौड व प्रधानाध्यापिका - श्रीमती कृष्णा शक्तावत ने तनिष्क व गर्विता को बधाई देते हुए आगामी प्रतिस्पद्र्धाओं के लिए शुभकामनाएँ दी।
