मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

प्राकृतिक आरोग्य केन्द्र में नियमित मिलेंगी चिकित्सा सेवाएँ

पांच दिवसीय समग्र आरोग्य चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

मुख्य बिंदु
  • सेवा भारती, उदयपुर द्वारा संचालित प्राकृतिक आरोग्य केन्द्र, हरिदास जी की मगरी, सुभाष चौराहा, उदयपुर में आयोजित पाँच दिवसीय ‘समग्र आरोग्य शिविर’ का रविवार को समापन हुआ।
  • शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न उपचार सेवाओं का लाभ लिया।
  • शिविर में आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, पंचकर्म, फिजियोथेरेपी एवं न्यूरोथेरेपी सहित शिरोधारा, नस्य कर्म, नाड़ी स्वेदन, कटि बस्ति, जानु बस्ति, ग्रीवा बस्ति, अभ्यंग, कपिंग चिकित्सा, एक्यूपंक्चर, एक्यूप्रेशर/रिफ्लेक्सोलॉजी, टीईएनएस, आईएफटी, इन्फ्रारेड चिकित्सा, ट्रैक्शन एवं अन्य उपचार सेवाएँ उपलब्ध रहीं।
  • साथ ही प्रकृति परीक्षण, नाड़ी परीक्षण तथा आहार-विहार एवं योग संबंधी परामर्श भी दिया गया।
  • शिविर में प्राकृतिक आरोग्य केन्द्र, सेवा भारती के मुख्य विशेषज्ञ प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी डॉ.
WAf𝕏TGin✉🖨
प्राकृतिक आरोग्य केन्द्र में नियमित मिलेंगी चिकित्सा सेवाएँ

उदयपुर। सेवा भारती, उदयपुर द्वारा संचालित प्राकृतिक आरोग्य केन्द्र, हरिदास जी की मगरी, सुभाष चौराहा, उदयपुर में आयोजित पाँच दिवसीय ‘समग्र आरोग्य शिविर’ का रविवार को समापन हुआ। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न उपचार सेवाओं का लाभ लिया।

शिविर में आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, पंचकर्म, फिजियोथेरेपी एवं न्यूरोथेरेपी सहित शिरोधारा, नस्य कर्म, नाड़ी स्वेदन, कटि बस्ति, जानु बस्ति, ग्रीवा बस्ति, अभ्यंग, कपिंग चिकित्सा, एक्यूपंक्चर, एक्यूप्रेशर/रिफ्लेक्सोलॉजी, टीईएनएस, आईएफटी, इन्फ्रारेड चिकित्सा, ट्रैक्शन एवं अन्य उपचार सेवाएँ उपलब्ध रहीं। साथ ही प्रकृति परीक्षण, नाड़ी परीक्षण तथा आहार-विहार एवं योग संबंधी परामर्श भी दिया गया।

शिविर में प्राकृतिक आरोग्य केन्द्र, सेवा भारती के मुख्य विशेषज्ञ प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष चौधरी एवं सहयोगी चिकित्सकीय दल के साथ मदनमोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, उदयपुर के चिकित्सकीय विशेषज्ञों एवं विद्यार्थियों का सहयोग प्राप्त हुआ।

चिकित्सालय प्रभारी के अनुसार, शिविर के बाद भी केन्द्र पर प्राकृतिक चिकित्सा, योग चिकित्सा, आयुर्वेद, पंचकर्म एवं जल चिकित्सा (हाइड्रोथेरेपी) सहित विभिन्न चिकित्सा सेवाएँ नियमित रूप से जारी रहेंगी।

शिविर के सफल आयोजन में सेवा भारती के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगी चिकित्सकीय दल का योगदान रहा।