मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

ईडाणा माता धाम में 501 कन्याओं का भव्य पूजन, महाप्रसादी में उमड़े श्रद्धालु

नवरात्रि पंचमी पर मनोहरपुरा-बड़गांव स्थित धाम में धार्मिक अनुष्ठान, मां के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

WAf𝕏TGin✉🖨
ईडाणा माता धाम में 501 कन्याओं का भव्य पूजन, महाप्रसादी में उमड़े श्रद्धालु

उदयपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर मनोहरपुरा-बड़गांव स्थित श्री ईडाणा माता जी धाम में पंचमी के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन हुआ।

इस दौरान विधि-विधान के साथ 501 कन्याओं का पूजन किया गया।

माता के दर्शन और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे।मंदिर के सेवक शंभूनाथ एवं कैलाशनाथ ने बताया कि नवरात्रि की पंचमी पर मां भगवती के स्वरूप में 501 कन्याओं का पूजन किया गया।

इस दौरान कन्याओं के तिलक लगाकर, चुनरी ओढ़ाकर तथा चरण धोकर उनका विधिवत सम्मान किया गया।

इसके बाद सभी कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन प्रसाद कराया गया।कन्या पूजन के बाद हुआ महाप्रसादी का आयोजनकन्या पूजन के पश्चात धाम में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

इसमें दूर-दराज के क्षेत्रों से आए सैकड़ों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की और मां ईडाणा के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

मां के जयकारों से धाम गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ धार्मिक आयोजन में भाग लिया। नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस भव्य कन्या पूजन ने भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति के सम्मान और देवी आराधना की परंपरा को साकार किया।