मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

खेलो इंडिया संवाद में उत्तर पश्चिम रेलवे के कॉमनवेल्थ पदक विजेता श्री यशवीर सिंह ने युवाओं को किया प्रोत्साहित

यशवीर सिंह ने रेलवे द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं और खेलों को प्रोत्साहित करने की योजनाओं के लिए किया आभार व्यक्त

WAf𝕏TGin🖨
खेलो इंडिया संवाद में उत्तर पश्चिम रेलवे के कॉमनवेल्थ पदक विजेता श्री यशवीर सिंह ने युवाओं को किया प्रोत्साहित

जयपुर। देश में खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं को खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्मार्ण से जोड़ने की दिशा में खेलो इंडिया संवाद का राष्ट्रव्यापी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में देशभर के युवा, खिलाड़ी, स्वयंसेवक और खेल जगत से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहें। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का युवाओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद रहा।

प्रधानमंत्री ने युवाओं को खेलों को केवल प्रतियोगिता या पाठ्यक्रम से जुड़ी गतिविधि न मानकर इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

उन्होंने खेलों को स्वस्थ समाज, अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। सुबोध कॉलेज, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर पश्चिम रेलवे के कॉमनवेल्थ खेल-2026 में पदक विजेता श्री यशवीर सिंह ने सहभागिता की तथा संवाद में भाग लिया।

श्री यशवीर सिंह ने युवाओं को मेहनत, अनुशासन और धैर्य से नियमित अभ्यास की बात कहीं जिससे सफलता प्राप्त की जा सकती है तथा उन्होंने अपनी सफलता में रेलवे द्वारा खेलों को प्रोत्साहन देने की योजनाओं और उपलब्ध करवाए जा रहें इन्फ्रास्ट्रचर के लिए भी आभार व्यक्त किया।

इसके साथ ही सरकार द्वारा खिलाडियों को दी जा रही सुविधाओं, कोचिंग और प्रोत्साहन देने वाली सुविधाओं का भी उल्लेख कर सरकार का धन्यवाद किया।

खेलो इंडिया संवाद के दौरान श्रीमती मंजू शर्मा, माननीय सांसद-जयपुर, श्री राव राजेन्द्र सिंह, माननीय सांसद, जयपुर-ग्रामीण सहित खेल जगत के युवागण उपस्थित रहे।