मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

कैप्टन शशिकिरण और निष्ठा पुरी का ईस्ट कोस्ट रेलवे में ट्रांसफर

श्रीगंगानगर - उत्तर पश्चिम रेलवे में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे कैप्टन शशिकिरण और उनकी पत्नी निष्ठा पुरी का ट्रांसफर ईस्ट कोस्ट

WAf𝕏TGin🖨
कैप्टन शशिकिरण और निष्ठा पुरी का ईस्ट कोस्ट रेलवे में ट्रांसफर

श्रीगंगानगर - उत्तर पश्चिम रेलवे में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे कैप्टन शशिकिरण और उनकी पत्नी निष्ठा पुरी का ट्रांसफर ईस्ट कोस्ट रेलवे में हुआ है।

दोनों की पहचान उत्तर पश्चिम रेलवे में बेहद मिलनसार दंपति के रूप में रही है।कैप्टन शशिकिरण वर्तमान में उत्तर पश्चिम रेलवे के चीफ रोलिंग स्टॉक इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।

इससे पहले वे उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे उत्तर पश्चिम रेलवे स्काउट के चीफ स्टेट कमिश्नर की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

वहीं, निष्ठा पुरी उत्तर पश्चिम रेलवे में फाइनेंशियल एडवाइजर के पद पर कार्यरत हैं. दोनों के ईस्ट कोस्ट रेलवे में ट्रांसफर के बाद जेडआरयूसीसी सदस्य भीम शर्मा और डीआरयूसीसी सदस्य सुनील अग्रवाल ने उन्हें शुभकामनाएं दीं है।