मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

जिला कलक्टर ने किया सीएचसी, शुगर मिल और मतदान केन्द्र का निरीक्षण

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बुधवार को श्रीकरणपुर उपखण्ड क्षेत्र का दौरा कर सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र, शुगर मिल, मतदान

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ.

मुख्य बिंदु
  • अमित यादव ने बुधवार को श्रीकरणपुर उपखण्ड क्षेत्र का दौरा कर सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र, शुगर मिल, मतदान केन्द्र और केसरीसिंहपुर नगरपालिका का निरीक्षण किया।
  • इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
  • बुधवार सुबह जिला कलक्टर ने 17 जैड स्थित सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र का निरीक्षण किया।
  • अजय सिंगला ने स्वास्थय केन्द्र में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं और विभागीय योजनाओं की प्रगति से अवगत करवाया।
  • जिला कलक्टर द्वारा अधिकारियों को राज्य सरकार की मंशा के अनुसार रोगियों को बेहतर स्वास्थय सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये गये।
  • इसके पश्चात जिला कलक्टर द्वारा कमीनपुरा स्थित गंगानगर शुगर मिल का निरीक्षण किया गया।
WAf𝕏TGin✉🖨
जिला कलक्टर ने किया सीएचसी, शुगर मिल और मतदान केन्द्र का निरीक्षण

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बुधवार को श्रीकरणपुर उपखण्ड क्षेत्र का दौरा कर सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र, शुगर मिल, मतदान केन्द्र और केसरीसिंहपुर नगरपालिका का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।बुधवार सुबह जिला कलक्टर ने 17 जैड स्थित सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र का निरीक्षण किया।

यहां सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने स्वास्थय केन्द्र में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं और विभागीय योजनाओं की प्रगति से अवगत करवाया।

जिला कलक्टर द्वारा अधिकारियों को राज्य सरकार की मंशा के अनुसार रोगियों को बेहतर स्वास्थय सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये गये।इसके पश्चात जिला कलक्टर द्वारा कमीनपुरा स्थित गंगानगर शुगर मिल का निरीक्षण किया गया।

यहां महाप्रबंधक श्रीमती स्वाति गुप्ता द्वारा जिला कलक्टर को मिल प्रबंधन की प्रगति से अवगत करवाया गया। जिला कलक्टर द्वारा 27 एफ कमीनपुरा स्थित राजकीय विद्यालय में मतदान केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया।

इसके पश्चात उन्होंने केसरीसिंहपुर नगरपालिका का निरीक्षण करते हुए लाभार्थियों में पट्टे वितरित किये। केसरीसिंहपुर स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया।

इस दौरान करणपुर एसडीएम श्रीमती सुमित्रा बिश्नोई, केसरीसिंहपुर नगरपालिका ईओ श्री विश्वास गोदारा सहित अन्य मौजूद रहे।