अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा ने अग्रसेन जयंती पर किया भव्य आयोजन, दीपों और आकर्षक रोशनी से जगमगाया पार्कउदयपुर।
अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की जिला इकाई की ओर से अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में आज पंचवटी चौराहे स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलन कर महाराजा अग्रसेनजी की महाआरती की गई।
समाजजनों ने जयघोष के साथ उत्सव को श्रद्धा, उल्लास और उत्साहपूर्वक मनाया।जिला सह सचिव घनश्याम मित्तल ने बताया कि अग्रसेन जयंती के अवसर पर महाराजा अग्रसेन पार्क को आकर्षक विद्युत सज्जा और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया।
पार्क में चारों ओर दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जिससे पूरा परिसर जगमगा उठा। भक्तिमय वातावरण में आयोजित महाआरती में अग्रवाल समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महाराजा अग्रसेनजी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
