कोटा। संस्कृति,साहित्य,मीडिया फोरम द्वारा विगत दो वर्षों से हाड़ौती अंचल में बच्चों को साहित्य से जोड़नेबके लिए संचालित मिशन बाल मन तक के अंतर्गत इस वर्ष भी इसके अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में बाल साहित्य मेलों में निबंध, कार्टून,प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, सामान्य ज्ञात प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इनमें 250 से अधिक बच्चों ने भाग लिया।
झालावाड़ जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोझाना में साहित्यकार संजू श्रृंगी द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक 56 बच्चों ने भाग लिया। उन्नति बैरागी कक्षा 8 प्रथम, प्रथम , नेहा वैष्णव कक्षा 7 एवं नमिता कक्षा 8 द्वितीय तथा महिपाल सिंह कक्षा 8 तृतीय रहे।
कोटा जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रावली, ख़ेताबाद में साहित्यकार डॉ. वैदेही गौतम द्वारा कार्टून तथा साहित्य - संस्कृति पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
कार्टून प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के 60 बच्चों ने भाग ले कर अपनी कल्पना से सुंदर सुंदर कार्टून बनाए। प्रतियोगिता में लतिका सुथार कक्षा 9 प्रथम, लक्षिता वर्मा कक्षा 8 द्वितीय एवं लक्षिता वर्मा कक्षा 8 तृतीय रहे।
प्रश्नोत्तरी में 56 बच्चों ने भाग लिया। इसमें प्रथम स्थान पर संयुक्त रूप से ज्योति बैरागी, सिमरन , द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से साक्षी गुर्जर, नेहा गुर्जर एवं तृतीय स्थान पर मनीषा रही।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरपा - सुल्तानपुर में साहित्यिक डॉ.अपर्णा पाण्डेय द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता कक्षा 6 से 8 के 50 बच्चों ने भाग लिया।
इसमें दक्ष मेघवाल कक्षा 6 प्रथम एवं आरुषि मेघवाल कक्षा 7 द्वितीय रहे। ए. पी. जे. अब्दुल कलाम पर आधारित निबंध प्रतियोगिता में 55 बच्चों ने निबंध लिखें।
कनिष्ठ वर्ग में ईशु मेघवाल कक्षा 8 प्रथम, आरुषि मेघवाल कक्षा 7 द्वितीय तथा वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 11 की खुशी जंगम प्रथम एवं प्रियांशी शर्मा द्वितीय रहे।
