मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 अक्टूबर को, पांच बैंचें गठित

जैसलमेर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 10 अक्टूबर (शनिवार) को जिला एवं सेशन

WAf𝕏TGin✉🖨
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 अक्टूबर को, पांच बैंचें गठित

जैसलमेर । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 10 अक्टूबर (शनिवार) को जिला एवं सेशन न्यायाधीश जैसलमेर, ओमी पुरोहित के निर्देशन में जिले के सभी न्यायिक व राजस्व न्यायालयों में इस वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में जिला मुख्यालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण के साथ बैठक आयोजित कर उनका उत्साहवर्धन किया व उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन स्टेज पर धन वसूली के प्रकरण, विद्युत विभाग के बकाया बिलों के प्रकरण, बी.एस.एन.एल. के बकाया बिलों से संबंधित प्रकरण और न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों में दाण्डिक शमनीय अपराध, धारा 138 परक्राम्य विलेख अधिनियम, धन वसूली मामले, एम.ए.सी.टी. मामले, वैवाहिक एवं भरण-पोषण के विवाद, घरेलू हिंसा के विवाद (तलाक को छोड़कर), श्रम एवं नियोजन संबंधी विवादों के प्रकरण, राजस्व प्रकरण, उपभोक्ता संरक्षण मंच में लम्बित प्रकरण तथा अन्य सिविल मामले जिनमें आपसी राजीनामा से निस्तारण संभव हैं, रखे जाएगें।

बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए पांच बैंचों का गठन किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर जिला एवं सेशन न्यायालय, अपर जिला एवं सेशन न्यायालय तथा पारिवारिक न्यायालय, जैसलमेर के लम्बित मामलों की सुनवाई हेतु न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, बुलाकीदास व्यास की अध्यक्षता में बैंच का गठन किया गया है जिसमें पैनल अधिवक्ता स्वरूपसिंह तंवर सदस्य होंगे।

मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट, न्यायिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड न्यायालयों के लम्बित प्रकरणों, उपखण्ड क्षेत्र जैसलमेर व फतेहगढ़ के लम्बित राजस्व मामलों की सुनवाई हेतु मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रामपाल की अध्यक्षता में संयुक्त बैंच का गठन किया गया है जिसमें वीरेन्द्र सिंह, उपखण्ड मजिस्ट्रेट, जैसलमेर व पैनल अधिवक्ता जयप्रकाश बलोच सदस्य होंगे।

प्री लिटिगेशन, स्थायी लोक अदालत व उपभोक्ता संरक्षण मंच के लम्बित मामलों की सुनवाई हेतु ललित पुरोहित, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जैसलमेर की अध्यक्षता में बैंच का गठन किया गया है जिसमें पैनल अधिवक्ता नैनसी व्यास सदस्य होंगे।

तालुका मुख्यालय पर अपर जिला एवं सेशन न्यायालय पोकरण तथा तालुका मुख्यालय पर प्राप्त प्रि-लिटिगेशन प्रकरणों की सुनवाई के लिए अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, पोकरण डॉ. महेन्द्र कुमार गोयल की अध्यक्षता में बैंच का गठन किया गया है जिसमें पैनल अधिवक्ता जसवंत दैया सदस्य होंगे।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पोकरण, ग्राम न्यायालय सांकड़ा मु0 पोकरण न्यायालयों के लंबित प्रकरणों तथा पोकरण व भणियाणा में लम्बित राजस्व प्रकरणों की सुनवाई के लिए अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पोकरण नवीन रतनू की अध्यक्षता में संयुक्त बैंच का गठन किया गया है। जिसमें हीरसिंह चारण, उपखण्ड मजिस्ट्रेट, पोकरण तथा विजेता बिस्सा, पैनल अधिवक्ता सदस्य होंगे।

राष्ट्रीय लोक अदालत प्रातः 10ः00 बजे से संबंधित न्यायालयों में प्रारम्भ होगी तथा जिला मुख्यालय पर प्राप्त प्रि-लिटिगेशन स्टेज, स्थायी लोेक अदालत व उपभोक्ता संरक्षण मंच के प्रकरणों की सुनवाई एडीआर सेंटर, जैसलमेर में होगी तथा तालुका मुख्यालय पर प्राप्त प्रि-लिटिगेशन स्टेज के प्रकरणों की सुनवाई न्यायालय परिसर पोकरण में होगी।

अध्यक्ष ने समस्त अधिवक्तागण, पक्षकारान व आमजन से अपील की है कि वे लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आपसी सहमति और समझौते के माध्यम से अपने मामलों का त्वरित, सुलभ निस्तारण करवाकर लोक अदालत का लाभ उठावंे।