मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

प्रतापगढ़ की जन आक्रोश रैली के बाद अशोक गहलोत उदयपुर से जयपुर रवाना

उदयपुर, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत रविवार को प्रतापगढ़ में आयोजित जन आक्रोश रैली को संबोधित करने के बाद उदयपुर पहुंचे। रैली में उन्होंने प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक एवं जनहित से जुड़े

WAf𝕏TGin🖨
प्रतापगढ़ की जन आक्रोश रैली के बाद अशोक गहलोत उदयपुर से जयपुर रवाना


उदयपुर,  राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत रविवार को प्रतापगढ़ में आयोजित जन आक्रोश रैली को संबोधित करने के बाद उदयपुर पहुंचे। रैली में उन्होंने प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित किया।

प्रतापगढ़ में आयोजित जन आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार की नीतियों, आमजन से जुड़े मुद्दों और प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर अपनी बात रखी। अशोक गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने और जनता के बीच मजबूती से अपनी आवाज उठाने का आह्वान किया।

रैली के कार्यक्रम के बाद गहलोत उदयपुर के महाराणा प्रताप डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वे शाम करीब 6 बजे जयपुर के लिए रवाना हुए

इस संबंध में पीसीसी महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने जानकारी दी।

प्रतापगढ़ में दिखा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

जन आक्रोश रैली को कांग्रेस की ओर से प्रदेश में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्यक्रम के रूप में देखा जा रहा है। रैली में पार्टी के स्थानीय एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

प्रतापगढ़ के बाद उदयपुर होते हुए जयपुर के लिए रवाना हुए गहलोत का यह दौरा राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रैली के जरिए कांग्रेस ने क्षेत्र में संगठनात्मक सक्रियता और कार्यकर्ताओं के बीच एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया।