मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवाज ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन

उदयपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ उदयपुर दिवास की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर फतेहपुरा चौकी पर पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया।

WAf𝕏TGin🖨

क्लब अध्यक्ष नयना जैन ने बताया कि सदस्यों ने समाज की सुरक्षा में दिन-रात तत्पर रहने वाले पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

नयना जैन ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने का भी अवसर है, जो समाज की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान आमजन की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उनके साथ रक्षाबंधन मनाकर क्लब ने सम्मान और भाईचारे का संदेश दिया।इस अवसर पर फतेहपुरा चौकी के एएसआई राजेन्द्र सिंह झाला, कांस्टेबल फतेहपुरा चौकी प्रकाश चन्द्र, हेड कांस्टेबल, ट्रैफिक हरजी राम एवं कांस्टेबल, ट्रैफिक भवानी सिंह को राखी बांधी गई।

क्लब सदस्यों ने सभी पुलिसकर्मियों के स्वस्थ, सुरक्षित एवं सुखद जीवन की कामना की। कार्यक्रम में क्लब उपाध्यक्ष आशा श्रीमाली, आशा नवेदिया, हमीदा बानो, जयश्री जैन एवं प्रीति श्रीमाली उपस्थित रहीं।