मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

आबकारी आयुक्त के निर्देशन में अवैध मदिरा पर कार्रवाई जारी, वाॅश एवं भट्टियां नष्ट

उदयपुर, आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में निकाय चुनाव आदर्श आचार संहिता के तहत अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी निरोधात्मक गतिविधियों के तहत नाकाबंदी, गश्त, दबिश की

WAf𝕏TGin🖨
आबकारी आयुक्त के निर्देशन में अवैध मदिरा पर कार्रवाई जारी, वाॅश एवं भट्टियां नष्ट
1 / 2

उदयपुर, आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में निकाय चुनाव आदर्श आचार संहिता के तहत अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी निरोधात्मक गतिविधियों के तहत नाकाबंदी, गश्त, दबिश की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए हजारों लीटर वाॅश नष्ट कर अभियोग दर्ज किए।

आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर में ईपीएफ दल की कार्रवाई में 600 लीटर वाॅश सहित एक कच्ची भट्टी नष्ट करते हुए 20 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की गई।

श्रीगंगानगर में एक अन्य कार्रवाई के तहत लक्ष्मीनारायण नाहर ग्राम खŸाा में 3 हजार लीटर वाॅश सहित 3 अवैध भट्टियां नष्ट की गई। भीलवाड़ा के कुवांडा खान, ग्राम कुवाडा में कोठारी नदी के पेटे में 4 हजार लीटर वाॅश सहित 5 भट्टियां नष्ट की गई।

मौके से 15 लीटर अवैध हथकड़ शराब भी जब्त की। बारां जिले के शाहबाद उपखं डमें ग्राम गाडीघाट के समीप के वन क्षेत्र मंे तलाशी के दौरान 1700 लीटर वाॅश एवं 6 भट्टियां नष्ट की गई मौके से 30 लीटर अवैध हथकड़ शराब भी बरामद की गई।इसी प्रकार प्रदेश में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।