मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

लाइफ इंश्योरेंस को ज्यादा सुगम बनाने के लिए एक्सिस मैक्स लाइफ ने टाटा डिजिटल ग्रुप की कंपनी के साथ की साझेदारी

टाटा न्यू के ग्राहक अब अपनी व्यापक फाइनेंशियल प्लानिंग के तहत एक्सिस मैक्स लाइफ के प्रोटेक्शन एवं लॉन्ग टर्म सेविंग्स सॉल्यूशंस के बारे में जान सकेंगे

WAf𝕏TGin✉🖨
लाइफ इंश्योरेंस को ज्यादा सुगम बनाने के लिए एक्सिस मैक्स लाइफ ने टाटा डिजिटल ग्रुप की कंपनी के साथ की साझेदारी

नई दिल्ली: एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड (“Axis Max Life” / “Company”) ने टाटा डिजिटल की सब्सिडियरी टाटा फिनटेक के साथ साझेदारी की है।

इस साझेदारी के तहत टाटा न्यू पर लाइफ इंश्योरेंस सॉल्यूशंस का पोर्टफोलियो प्रदर्शित किया जाएगा। टाटा न्यू भारत का ओमनीचैनल लॉयल्टी एवं फाइनेंशियल सर्विसेज एप है।

उल्लेखीय है कि एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड को पहले मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के नाम से जाना जाता था।

इस गठजोड़ के माध्यम से ग्राहक टाटा न्यू के प्लेटफॉर्म पर एक्सिस मैक्स लाइफ के प्रोटेक्शन और लॉन्ग टर्म सेविंग्स सॉल्यूशंस को देख सकेंगे और इन्हें खरीद सकेंगे। इस साझेदारी के तहत लाइफ इंश्योरेंस के मामले में एक्सिस मैक्स लाइफ की विशेषज्ञता को टाटा डिजिटल के कनेक्टेड डिजिटल इकोसिस्टम से जोड़ते हुए ग्राहकों के लिए अपनी वित्तीय प्राथमिकताओं के हिसाब से कदम उठाना सुगम बनाया जाएगा।

इस साझेदारी का उद्देश्य जीवन बीमा को एक ऐसे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है, जिसका इस्तेमाल ग्राहक अपनी विभिन्न वित्तीय और जीवनशैली से जुड़ी जरूरतों के लिए करते हैं। वित्तीय योजना बनाने की सोच और उस पर अमल के बीच के अंतर को कम करते हुए एक्सिस मैक्स लाइफ और टाटा डिजिटल का लक्ष्य सुरक्षा और लंबी अवधि की वित्तीय योजना को ग्राहकों के लिए अधिक सुलभ, प्रासंगिक और सुविधाजनक बनाना है।

एक्सिस मैक्स लाइफ के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ सुमित मदान ने कहा, "टाटा डिजिटल के साथ हमारी साझेदारी लाखों भारतीयों के लिए लाइफ इंश्योरेंस को ज्यादा सुगम, प्रासंगिक और समझने में आसान बनाने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दिखाती है।

हम अपने सॉल्यूशंस को ऐसे इकोसिस्टम का हिस्सा बना रहे हैं, जिन पर लोगों को पहले से भरोसा है और जिनका लोग इस्तेमाल करते हैं।

एक्सिस मैक्स लाइफ के प्रोटेक्शन और लॉन्ग टर्म सेविंग्स सॉल्यूशंस को टाटा न्यू पर पेश करते हुए हमारा मकसद लोगों और परिवारों को सही फाइनेंशियल फैसले लेने और भविष्य के लिए ज्यादा भरोसे के साथ प्लानिंग करने में मदद करना है।

यह साझेदारी डिजिटल इनोवेशन के माध्यम से इंश्योरेंस की पहुंच बढ़ाने के हमारे विजन को आगे बढ़ाती है। साथ ही यह साझेदारी ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को लॉन्ग टर्म फाइनेंशियल सिक्योरिटी के लिए मजबूत आधार बनाने में भी मददगार होगी।"

टाटा डिजिटल ग्रुप के सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री साजित शिवनंदन ने कहा, "टाटा न्यू में हम अपने ग्राहकों के लिए भरोसेमंद फाइनेंशियल सॉल्यूशंस को ज्यादा आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एक्सिस मैक्स लाइफ के साथ हमारी इस साझेदारी से प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोटेक्शन और लॉन्ग टर्म सेविंग्स सॉल्यूशंस का दायरा बढ़ेगा। इससे ग्राहकों को ऐसे विकल्प मिल सकेंगे, जो उनके फाइनेंशियल लक्ष्यों और भविष्य की प्लानिंग की जरूरतों को पूरा करते हैं।

इन सब सुविधाओं को एक ऐसे इकोसिस्टम का हिस्सा बनाया गया है, जहां रोजमर्रा के लेन-देन में पेमेंट, टाटा न्यू-कार्ड और रिवॉर्ड-बेस्ड फायदे एक साथ मिलते हैं।

" यह साझेदारी टेक्नोलॉजी और इकोसिस्टम-बेस्ड डिस्ट्रीब्यूशन का इस्तेमाल करके लाइफ इंश्योरेंस तक पहुंच को बेहतर बनाने पर दोनों कंपनियों के साझा फोकस को दिखाती है।

ग्राहक टाटा न्यू के माध्यम से जरूरी प्रोटेक्शन और लॉन्ग टर्म सेविंग्स सॉल्यूशंस के बारे में जान सकेंगे और अपने परिवार को सुरक्षित करने तथा भविष्य के फाइनेंशियल लक्ष्यों की तैयारी की दिशा में जरूरी कदम उठा सकेंगे।