मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

मुखर्जी चौक में सब्जी विक्रेताओं को सब्जीमण्डी में किया शिफ्ट

कोरोना संक्रमण से बचाव व रोकथाम को लेकर प्रशासन पूर्ण मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है। शहर में विभिन्न स्थानों पर आवश्यक सेवाआंें को लेकर लोगों की भीड़ एकत्र होने की जानकारी पर रविवार को मुखर्जी चौक में स्थापित सब्जी मण्डी को

WAf𝕏TGin🖨
मुखर्जी चौक में सब्जी विक्रेताओं को सब्जीमण्डी में किया शिफ्ट

उदयपुर, कोरोना संक्रमण से बचाव व रोकथाम को लेकर प्रशासन पूर्ण मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है। शहर में विभिन्न स्थानों पर आवश्यक सेवाआंें को लेकर लोगों की भीड़ एकत्र होने की जानकारी पर रविवार को मुखर्जी चौक में स्थापित सब्जी मण्डी को भी सुव्यवस्थित करते हुए विक्रेताओं को सब्जी मण्डी में शिफ्ट करते हुए बैठने व सब्जियों की बिक्री के लिए उपयुक्त व्यवस्था की है।

जिला कलक्टर आनन्दी ने बताया कि सब्जी मण्डी में बैठने पर विक्रेताओं एवं क्रेताओं के बीच निर्धारित दूरी रहने से संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा। इससे आमजन को राहत मिलेगी और भीड़भाड़ का माहौल भी नहीं रहेगा। यहां विक्रेताओं को निर्धारित स्थान पर अंदर शिफ्ट करते हुए प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने व आमजन को भी जागरूक करने को कहा गया है। साथ ही यहां भीड़ नहीं हो इसका भी विशेष ध्यान रखने की बात कही है।