मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

डीपीएस, उदयपुर की पलक का जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल में चयन

मुख्य बिंदु
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के कक्षा बारहवीं की छात्रा पलक सोलंकी का विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश में होने वाली 39 वीं जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए राजस्थान टीम के बालिका वर्ग में चयन हुआ है।
  • विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय नरवारिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पलक सोलंकी राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही है।
  • राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए पलक जयपुर में प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर वहीं से सीधे विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश पहुंच गई है।
  • पलक का जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में चयन होना विद्यालय एवं उदयपुर शहर के लिए बड़े गर्व की बात है।
  • वाइस चेयरमैन श्री गोविंद अग्रवाल,प्राचार्य श्री संजय नरवारिया, प्रधानाध्यापक श्री राजेश धाभाई एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती शालिनी सिंह ने प्रतिभाशाली पलक सोलंकी को राजस्थान टीम में चयन होने पर शुभकामनाएं प्रदान की।
WAf𝕏TGin✉🖨
डीपीएस, उदयपुर की पलक का जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल में चयन

दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के कक्षा बारहवीं की छात्रा पलक सोलंकी का विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश में होने वाली 39 वीं जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए राजस्थान टीम के बालिका वर्ग में चयन हुआ है। विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय नरवारिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पलक सोलंकी राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही है।

राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए पलक जयपुर में प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर वहीं से सीधे विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश पहुंच गई है। पलक का जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में चयन होना विद्यालय एवं उदयपुर शहर के लिए बड़े गर्व की बात है। विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमैन श्री गोविंद अग्रवाल,प्राचार्य श्री संजय नरवारिया, प्रधानाध्यापक श्री राजेश धाभाई एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती शालिनी सिंह ने प्रतिभाशाली पलक सोलंकी को राजस्थान टीम में चयन होने पर शुभकामनाएं प्रदान की।