मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

सूर्यमुखी हनुमान मंदिर आलोक पंचवटी में अन्नकूट महोत्सव

आलोक संस्थान के पंचवटी स्थित सूर्यमुखी हनुमान मंदिर में अन्नकूट महोत्सव सामाजिक दूरी के साथ हुआ। इस अवसर पर हनुमान

WAf𝕏TGin✉🖨
सूर्यमुखी हनुमान मंदिर आलोक पंचवटी में अन्नकूट महोत्सव

उदयपुर । आलोक संस्थान के पंचवटी स्थित सूर्यमुखी हनुमान मंदिर में अन्नकूट महोत्सव सामाजिक दूरी के साथ हुआ। इस अवसर पर हनुमान जी को 56 भोग धराये गये। 

इस अवसर पर आलोक संस्थान के निदेशक डॉ प्रदीप कुमावत ने दीपावली मिलन व अन्नकूट महोत्सव पर प्रकाश डालते हुए भगवान को चढ़ाए गए छप्पन भोग व अन्नकूट का महत्व बताया एवं इसकी उपयोगिता से सभी भक्तों को अवगत कराया।

इस अवसर पर आलोक संस्थान के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमावत, पुष्पा टांक, शशांक टांक, निश्चय कुमावत, प्रतीक कुमावत उपस्थित थे।

इस अवसर पर सोसियल डिस्टेंसिंग के साथ भक्तों ने एक-एक कर दर्शन किये।