मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

भूतपूर्व सैनिक रैली में वीर नारियों और भूतपूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

बैटल एक्स डिवीजन के तत्वावधान में मंगलवार को एकलिंगगढ़ मिलिट्री स्टेशन में भूतपूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लेफ्टिनेन्ट जनरल

WAf𝕏TGin🖨
भूतपूर्व सैनिक रैली में वीर नारियों और भूतपूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

उदयपुर / बैटल एक्स डिवीजन के तत्वावधान में मंगलवार को एकलिंगगढ़ मिलिट्री स्टेशन में भूतपूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लेफ्टिनेन्ट जनरल एन.के.सिंह (परम विशिष्ठ सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ठ सेवा मेडल, विशिष्ठ सेवा मेडल (सेवानिवृत), वरिष्ठत्म भूतपूर्व सैनिक) ने इस आयोजन में भूतपूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों को सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम में पुष्पांजली समारोह, भूतपूर्व सैनिक रैली और चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया। इसमे गाइवेंट में राजस्थान के उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगंरपुर, राजसमंद जिलों से आये हुए भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे।

लेफ्टिनेन्ट जनरल एन के सिंह ने राष्ट्र निर्माण में भूतपूर्व सैनिकों की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिक और वीर नारियों के समक्ष विभिन्न समस्याओं और परेशानियों को हल करने की भारतीय सेना भरसक प्रयास कर रही है और उन्होंने सेना और सिविल प्रशासन द्वारा भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए रैली में लगाये गए विभिन्न स्टॉलों की काफी सराहना की।