मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

नितिश राणा के शतक के बावजूद हारी दिल्ली

नीतिश राणा का नाबाद शतक भी दिल्ली के काम नहीं आ सका जिसे शुक्रवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप बी मैच में विदर्भ से पांच विकेट की हार का सामना करना पड़ा

WAf𝕏TGin✉🖨
नितिश राणा के शतक के बावजूद हारी दिल्ली

वड़ोदरा । नीतिश राणा का नाबाद शतक भी दिल्ली के काम नहीं आ सका जिसे शुक्रवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप बी मैच में विदर्भ से पांच विकेट की हार का सामना करना पड़ा। राणा ने नाबाद 100 रन की पारी खेलने के बाद दिल्ली के लिए 36 रन देकर तीन विकेट भी हासिल किए लेकिन हार से नहीं रोक सके। विदर्भ के सलामी बल्लेबाज फैज फजल (92) और कप्तान वसीम जाफर (42) ने अपनी टीम को टूर्नामेंट में तीसरी जीत दिलाई।